फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   डेंगू से निपटने के लिए लोगों को गांव स्तर पर किया जाएगा जागरूक: डॉ. प्रकाश

डेंगू से निपटने के लिए लोगों को गांव स्तर पर किया जाएगा जागरूक: डॉ. प्रकाश

Sat, 06 Apr 2019 11:45 PM IST
Devender Devender Kumar Kumar
Updated Sat, 06 Apr 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
डेंगू से निपटने के लिए लोगों को गांव स्तर पर किया जाएगा जागरूक: डॉ. प्रकाश
demo

विज्ञापन

बिलासपुर। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग जिला बिलासपुर की ओर से डेंगू से बचाव के लिए पूरी तैयार कर ली गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रकाश दरोच ने बताया कि विभाग द्वारा लोगों को गांव स्तर तक जागरूक किया जा रहा है तथा जागरूकता सामग्री भी वितरित की जा रही है।
उन्होंने बताया कि डेंगू से निपटने के लिए जागरूकता अभियान निरंतर जारी रहेगा। डेंगू होने पर डेंगू रोग के लक्षण जिसमें अकस्मात तेज सिर दर्द, बुखार का होना, मांसपेशियों तथा जोड़ों में दर्द होना, आंखों के नीचे दर्द होना, जी मिचलाना एवं उल्टी होना, गंभीर मामलों में नाक मुंह मसूड़ों से खून आना मुख्य लक्षण है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि डेंगू फैलाने वाला मच्छर खड़े साफ पानी में पनपता है। अपने घर के आसपास पानी को जमा न होने दें। पानी की टंकी, पक्षियों के पीने के पानी का बर्तन, फ्रिज की टेऊ, फूलदान, नारियल का खोल, टूटे हुए बर्तन इत्यादि ठहरे हुए पानी को सप्ताह में दो बार अवश्य बदलें। पानी से भरे हुए बर्तनों पर टंकियों आदि को ढक कर रखें, कूलर को खाली करके सुखा दें, सप्ताह में एक दिन ड्राई डे अवश्य मनाएं और घर के अंदर मच्छर मारने वाले स्प्रे का सप्ताह में दो बार प्रयोग अवश्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि डेंगू के उपचार के लिए कोई खास दवाएं या वैक्सीन नहीं है, बुखार उतारने के लिए पैरासिटामोल ले सकते हैं। एस्प्रीन या अन्य किसी भी दवाई का प्रयोग बिना डॉक्टर की सलाह के ना करें तथा नजदीकी स्वास्थ्य संस्थानों में अवश्य दिखाएं।
-----------------
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed