फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   जिले के 302563 मतदाता करेंगे अपने मत का प्रयोग

जिले के 302563 मतदाता करेंगे अपने मत का प्रयोग

Mon, 11 Mar 2019 10:23 PM IST
Devender Devender Kumar Kumar
Updated Mon, 11 Mar 2019 10:23 PM IST
विज्ञापन
जिले के 302563 मतदाता करेंगे अपने मत का प्रयोग
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। उपायुक्त विवेक भाटिया ने कहा है कि बिलासपुर जिला के लोकसभा चुनाव में 302563 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे जिसमें 152632 पुरुष और 149931 महिला मतदाताओं की संख्या होगी। जिला में कुल 414 मतदान केंद्रों में मतदान होगा जिसमें श्रीनयना देवी के स्वाहण, बैहल-1 और दो, बस्सी, दबट, मजारी और तरसू को अति संवेदनशील मतदान केंद्र रहेंगे। उपायुक्त बिलासपुर में पत्रकार वार्ता के दौरान बोल रहे थे।
कहा कि नामांकन पत्र 22 से 29 अप्रैल तक भरे जाएंगे। 30-04-2019 को स्क्रूटनी होगी। जबकि नाम वापस लेने के लिए 02-05-2019 का दिन तय किया गया है। वहीं 19 मई को मतदान होगा और 23-05-2019 को बिलासपुर डिग्री कॉलेज में मतगणना होगी। कहा कि आचार संहिता का सख्ती से पालन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा लगाए गए विभिन्न विकास कार्य के अलावा सीएम, पीएम और अन्य नेताओं के पोस्टर और होर्डिंग हटाने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

इनसेट...
46 पोलिंग स्टेशनों पर शिमला और दिल्ली से रहेगी नजर
लोक सभा चुनावों में 46 पोलिंग स्टेशनों को ऑनलाइन किया जाएगा। इन पोलिंग स्टेशनों की पूरी गतिविधियों पर शिमला और दिल्ली से नजर रहेगी। चुनाव में दौरान झंडूता विस क्षेत्र के 11, घुमारवीं के 12, बिलासपुर सदर के 13 और श्रीनयना देवी के 10 पोलिंग स्टेशन लाइव चुनाव आयोग के पास नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट...
आठ पोलिंग स्टेशन महिला कर्मचारियों के हवाले होंगे
जिला में आठ पोलिंग स्टेशन ऐसे होंगे जो महिला कर्मचारियों के हवाले होंगे। इसी कड़ी में श्री नयना देवी में दो, घुमारवीं में दो, बिलासपुर में दो और श्रीनयना देवी में दो पोलिंग स्टेशन महिला कर्मचारियों के हवाले होंगे।
इनसेट...
समाचार पत्रों न्यूज चैनलों पर रहेगी नजर
बताया कि लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार को 70 लाख रुपये तक खर्च की सीमा तय की गई है। इस पर नजर रखने के लिए बिलासपुर में ही 41 टीमों का गठन किया गया है। इसके अलावा समाचार पत्रों, न्यूज चैनलों में छप रहे विज्ञापनों पर भी अलग से टीम नजर रखेगी।

इनसेट...
1077 रहेगा कंट्रोल रूम का नंबर
लोकसभा चुनाव के लिए प्रशासन की ओर से कंट्रोल रूप बनाया गया है, जो 24 घंटे खुला रहेगा। यहां कोई भी 1077 नंबर पर 24 घंटे फोन कर सूचना दे सकते हैं। कंट्रोल रूप का प्रभारी डीआरओ को बनाया गया है।
----------------
...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed