{"_id":"5c0eabcabdec22417e301088","slug":"151544465354-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुष्मान योजना में बिलासपुर में बने 1328 गोल्डन कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुष्मान योजना में बिलासपुर में बने 1328 गोल्डन कार्ड
Updated Mon, 10 Dec 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत जिला में चिहिन्त स्वास्थ्य संस्थानों में 1328 गोल्डन कार्ड बनाए जा चुके हैं। अब गोल्डन कार्ड चिहिन्त स्वास्थ्य संस्थानों के अतिरिक्त लोकमित्र केंद्रों में भी बनाए जा रहे हैं। यह जानकारी उपायुक्त विवेक भाटिया ने प्रशासन में दक्षता लाने बारे आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।
उन्होंने बताया कि जिन लोकमित्र केंद्रों को आईडी मिल गए हैं उन लोकमित्र केंद्रों में गोल्डन कार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिला में 42 डायमंड कार्ड भी बनाए गए हैं। वर्तमान में 42 रोगी अस्पताल में दाखिल हैं जो डायमंड कार्ड सुविधा के तहत स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिला में डेंगू रोग का प्रकोप भी अब लगभग शून्य हो गया है, गत दो सप्ताह के दौरान डेंगू का कोई भी मामला प्रकाश में नहीं आया।
उन्होंने नगर परिषद कार्यकारी अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि शहर में घूम रहे लावारिस कुत्तों के आतंक से लोगों को निजात दिलाने के लिए पेशेवर डॉग कैचर से प्रशिक्षण दिलाएं ताकि तैयार टीम द्वारा लावारिस कुत्तों को पकड़ा जा सके। उन्होंने अधिकारियों को अवैध कब्जों पर पूर्ण सजगता से नजर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला के सौंदर्यीकरण, स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी लोग अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। नदी और नालों में गंदगी न फैलाएं तथा कूड़े-कचरे का निष्पादन सही तरीके से करें।
विज्ञापन
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ई- समाधान में प्राप्त जन शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा सुनिश्चित बनाएं। इस मौके पर गोसदन, मनरेगा कार्य, केंद्रीय विद्यालय भवन घुमारवीं, सार्वजनिक वितरण प्रणाली, ई- समाधान, सिंगल विंडो सिस्टम ऑन लाइन मॉडर्न रिकॉर्ड, सोलर प्लांटस, शून्य लागत प्राकृतिक खेती के अतिरिक्त विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। इस मौके पर एडीएम श्रवण मांटा, एसडीएम प्रियंका वर्मा, सहायक आयुक्त पूजा चौहान, एससी टू डीसी सिद्धार्थ आचार्य, सीएमओ डॉ. वीके चौधरी, पीओ डीआरडीए संजीत सिंह, बीडीओ गौरव धीमान व अन्य अधिकारी मौजूद थे।