{"_id":"5bfd9339bdec2241cf75d591","slug":"151543344953-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्राला खराब होने से हाईवे पर रेंग कर गुजरे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्राला खराब होने से हाईवे पर रेंग कर गुजरे वाहन
Updated Wed, 28 Nov 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बिलासपुर (रामपुर)। नैनीताल हाईवे पर मंगलवार को एक ट्रक खराब होने से चार घंटे लोग जाम में फंसे रहे। नगर के आंतरिक मार्गों पर भी लोग जाम में फंसे रहे, जिसके कारण लोगों को बेहद परेशानी हुई। जाम में फंसे वाहन हाईवे पर रेंग रेंगकर नगर से गुजरे। नगर में नैनीताल हाईवे स्थित भाखड़ा डैम के पास मंगलवार अपराह्न करीब एक बजे रुद्रपुर से रामपुर जा रहा एक ट्रक अचानक खराब हो गया। उसके खराब होते ही हाईवे पर वाहनों के बढ़ते दबाव ने जाम की स्थिति पैदा कर दी। धीरे धीरे हालत यह होने लगी कि हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगनी शुरु हो गईं। रुद्रपुर व रामपुर की ओर हाईवे पर करीब दो किलोमीटर जाम लग गया। मेन हाईवे के अलावा मिलक-केमरी रोड, माठखेड़ा रोड, अस्पताल रोड, सिनेमा रोड, पुरानी कोतवाली आदि रोडों पर भी जाम लग गया। पुलिस जाम को खुलवाने मेें लगी रही। फिर भी वाहन रेग रेंग कर नगर से गुजरे। जाम में फंसे लोगों खासकर स्कूली बच्चों का बुरा हाल रहा। पुलिस ने बाद में जाम को खुलवाया। जाम करीब पांच बजे तक लगा रहा।जाम लगने की खास बजह हाईवे किनारे फैला अतिक्रमण भी रहा। लोगों का कहना है कि पुलिस की ढिलाई के कारण हाईवे पर रोजाना ही जाम लगता रहता है। कोतवाली प्रभारी अजय कुमार श्रोतिय ने बताया कि पूरे समय पुलिस जाम खुलवाने में लगी रही थी।