{"_id":"5bf1baf9bdec22694623e4a5","slug":"151542568697-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीईटी की परीक्षा देकर घर लौट रहे छात्र की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीईटी की परीक्षा देकर घर लौट रहे छात्र की हादसे में मौत
Updated Mon, 19 Nov 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
केमरी। केमरी थाना क्षेत्र में मिलक रोड पर टीईटी की परीक्षा देकर अपने घर वापस जा रहा एक छात्र बाइक समेत ट्रैक्टर ट्राली में घुस गया। जिसके कारण मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
केमरी के गांव खानपुर जदीद निवासी बाबूराम का पुत्र मुकेश कुमार (26) रविवार की शाम करीब सात बजे रामपुर में यूपी टीईटी की परीक्षा देकर अपने घर लौट रहा था। मिलक रोड पर ग्राम म्यूडी के पास एक ट्रैक्टर ट्राली में उसकी बाइक पीछे से घुस गई। हादसे की वजह से उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर पुलिस व परिजन मौके पर पहुंच गए।पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके शव को पीएम को भेज दिया।