फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   एससी/एसटी एक्ट में किए गए संशोधन को लेकर स्वर्ण एकता मंच ने कड़ा विरोध किया

एससी/एसटी एक्ट में किए गए संशोधन को लेकर स्वर्ण एकता मंच ने कड़ा विरोध किया

Thu, 06 Sep 2018 10:56 PM IST
Updated Thu, 06 Sep 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
एससी/एसटी एक्ट में किए गए संशोधन को लेकर स्वर्ण एकता मंच ने कड़ा विरोध किया
बिलासपुर। सुप्रीम कोर्ट के आदेेशों के बाद केंद्र सरकार द्वारा एससी/एसटी एक्ट में किए गए संशोधन को लेकर स्वर्ण एकता मंच ने कड़ा विरोध किया गया। वहीं वीरवार को परिधि गृह से लेकर उपायुक्त कार्यालय तक रोष रैली निकाली गई। जिसके बाद उपायुक्त के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपा गया। वहीं मंच के सदस्यों ने उपायुक्त कार्यालय के बाहर जमकर नारेबाजी भी की। स्वर्ण एकता मंच बिलासपुर के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश ठाकुर ने कहा कि मंच मेक इन इंडिया, स्वच्छता अभियान व नोटबंदी जैसी योजनाओं का पूर्ण समर्थन करता है। लेकिन केंद्र सरकार द्वारा माननीय सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के विरुद्ध एससी/एसटी एक्ट में किए गए संशोधन का पूरी तरह से विरोध करता है। मंच ने इसे स्वर्ण जाति वर्ग के हितों पर कुठाराघात करार दिया है तथा चेतावनी दी है कि इसके दुष्परिणाम केंद्र सरकार को भविष्य में भुगतने पड़ेंगे। ज्ञापन में कहा गया है कि एक तो 70 वर्ष तक आरक्षण की व्यवस्था को जाति पर आधारित कर सरकार ने सामान्य वर्ग के प्रतिभाशाली युवाओं से अन्याय किया है। दूसरी तरफ अब एससी/एसटी एक्ट को संशोधित कर जो काला कानून बनाया है उससे स्वर्ण जाति वर्ग की कमर टूट कर रह गई है। ज्ञापन में कहा गया है कि अपराध करने वाले को दंड मिलना चाहिए कि लेकिन निरपराध को बिना कारण गिरफ्तार करना कहां का न्याय है। इस अवसर पर हरी सिंह ठाकुर, राजेंद्र सिंह, कर्म सिंह चंदेल, ध्यान सिंह, हरी राम शर्मा, रमेश कुमार, दौलत राम चंदेल, रतन सिंह ठाकुर, प्रकाश चंद, महेंद्र सिंह ठाकुर, पंकज ठाकुर सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed