{"_id":"5b89596f42c7924659430e97","slug":"151535727983-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंदरौर स्कूल में डेंगू के प्रति बच्चों को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंदरौर स्कूल में डेंगू के प्रति बच्चों को किया जागरूक
Updated Sat, 01 Sep 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कंदरौर में डेंगू के प्रति बच्चों को जागरूक किया गया। इस मौके पर हेल्थ एजुकेटर रमेश चंदेल मार्कंडेय ब्लॉक से खास तौर पर उपस्थित रहे। बच्चों को डेंगू मच्छर से होने वाली बीमारियों और उससे बचाव के उपाय बताए।
डेंगू के बारे में इस समय इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं समाचार पत्र में काफी सुनने व पढ़ने को मिल रहा है। इस समय यह रोग भयानक रूप से फैलता हुआ दिखाई दे रहा है। डेंगू दुनिया भर में पाया जाने वाला एक खतरनाक वायरल रोग है जो कि संक्रमित मादा एडीज एजिप्टी मच्छर के काटने से फैलता है। अकेला एक संक्रमित मच्छर ही अनेक लोगों को डेंगू रोग से ग्रसित कर सकता है।
डेंगू के लक्षण भी बताए जिसमें तेज बुखार, मांस पेशियों एवं जोड़ों में भयंकर दर्द, सर दर्द, आखों के पीछे दर्द, जी मिचलाना, उल्टी, दस्त व त्वचा पर लाल रंग के दाने इत्यादि। मरीज की स्थिति गंभीर होने पर प्लेटलेट्स की संख्या तेजी से कम होते हुए नाक, कान, मुंह या अन्य अंगों से रक्त स्राव शुरू हो जाता है। रक्तचाप काफी कम हो जाता है। यदि समय पर उचित चिकित्सा ना मिले तो रोगी कोमा में चला जाता है।
विज्ञापन
अपने घर के आसपास पानी एकत्र ना होने दें, साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें और घर में बर्तनों आदि में पानी भर कर रखना है तो ढक कर रखें। यदि जरूरत ना हो तो बर्तन खाली करके या उल्टा कर के रख दें। कूलर, गमले आदि का पानी रोज बदलते रहें। इसके अलावा एनएसएस प्रभारी विजय पाल सिंह ने स्कूल में एक से 15 सितंबर तक स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जाएगा।