फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   लोगों में जागरूकता का आभाव बन रहा सर्पदंश का कारण

लोगों में जागरूकता का आभाव बन रहा सर्पदंश का कारण

Wed, 29 Aug 2018 12:12 AM IST
Updated Wed, 29 Aug 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
लोगों में जागरूकता का आभाव बन रहा सर्पदंश का कारण
me
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। जिले में पिछले कई वर्षों से निरंतर हर वर्ष जून महीने से लेकर अगस्त महीने तक गर्मी व बरसात के इन तीन महीनों में सांपों के काटने से हर साल दर्जनों लोग अपनी जान गवां रहे हैं। वहीं इस वर्ष भी जिला में इस माह के पिछले सप्ताह एक के बाद एक चार मौतें सर्पदंश से होने से लोगों में डर का भय पैदा हो गया है। प्रशासन व विभाग की ओर से कोई भी जागरूकता अभियान सर्पदंश को लेकर नहीं चलाया जा रहा है। न ही डॉक्टरों को इस बारे में उचित ट्रेनिंग ही दी जाती है, जिस कारण अधिकांश लोग मौत का शिकार हो रहे हैं।
चूहों की तलाश में सांप लोगों के घरों के अंदर घुस जाते हैं। इसके बारे में लोगों को पता नहीं चलता और जब रात के समय सांप बाहर निकलते हैं तो वह लोगों द्वारा हलकी सी आहट करने पर उन्हें काट लेते हैं। इससे लोग मौत का ग्रास बन जाते हैं। विशेषज्ञ कहते हैं कि हालांकि सरकार ने काटने वाले सांपों की प्रजातियों का पता लगाकर उसका टीका लगाने का प्रशिक्षण कुछ डॉक्टरों को दे रखा है, जबकि यह संक्षिप्त प्रशिक्षण सभी डॉक्टरों को करवाया जाना अति आवश्यक है। जिले में पिछले दो-तीन दिनों में ही सांप के काटने से चार मौतें हुई हैं।
विज्ञापन

उधर विशेषज्ञ कहते हैं कि विश्व में पाई जाने वाली और चिन्हित सांपों की 33 हजार प्रजातियों में से केवल चार प्रजातियां ही ऐसी हैं जो बहुत जहरीली होती हैं। बिलासपुर में इनमें से तीन जहरीली प्रजातियां कोबरा, वाइपर और क्रेट यहां पाई जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
चूहे के बिलों को बंद करे और आसपास सफाई रखें
लोगों को सांपों को घरों के अंदर आने से रोकने के लिए चूहों के बिलों को बंद करना तथा दरवाजे, खिड़कियों व रोशनदानों के रास्ते से उनके अंदर आने के सभी मार्ग बंद करना भी अत्यंत आवश्यक है। इसके अलावा घर के आसपास का घास व झाड़ियां काट कर मकान के चारों ओर साफ-सफाई का ध्यान रखना चाहिए।

---
बिना समय गवाए पीड़ित व्यक्ति को तुरंत अस्पताल पहुंचाए
डॉ. राजेश आहलुवालिया, एमएस बिलासपुर का कहना है कि बिना समय गवाए सांप के काटे हुए व्यक्ति को तुरंत अस्पताल पहुंचाएं और झाडफ़ूंक के चक्कर में न पड़ें। साथ ही बिना कुछ खिलाए-पिलाए तथा किसी लोकल दवाई का प्रयोग किए नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र ले जाएं। रात को नंगे पांव और बिना रोशनी के बाहर न निकलें। --
.........................
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed