{"_id":"5a524b674f1c1b9b518b5772","slug":"151515342695-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओशो क्लब डैहर ने जीता पंजगाई क्रिकेट टूर्नामेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओशो क्लब डैहर ने जीता पंजगाई क्रिकेट टूर्नामेंट
Updated Sun, 07 Jan 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
क्रिकेट डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बरमाणा (बिलासपुर)।
पंजगाई स्थित खेल मैदान में चल रही बालमुकंद मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का शनिवार को समापन हो गया। टूर्नामेंट का फाइनल मैच ओशो क्लब डैहर ने जीता। टीम ने फाइनल मुकाबले में घुमारवीं को हराया। आयोजक मास्टर-ब्लास्टर क्रिकेट क्लब के संचालक वरुण, बबलू, रोहित, अजय व अनिल ने बताया कि समापन अवसर पर श्याम भारद्वाज ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर विजेता टीम को ट्रॉफी भेंट की। टूर्नामेंट के आयोजन के लिए यो-शॉपर के एमडी वरूण गौतम ने आर्थिक सहायता दी। टूर्नामेंट के आयोजकों ने बताया कि पूरी प्रतियोगिता में विभिन्न जगहों से आई 12 टीमों ने भाग लिया। टीमों के बीच रोमांचक मैच खेले गए। जिसके बाद शनिवार को प्रतियोगिता का समापन हो गया। विजेता टीम को 21 हजार रुपये का नकद ईनाम व ट्राफी दी गई, जबकि उप-विजेता टीम को 11 हजार रुपये का नकद ईनाम व ट्राफी दी गई। फाइनल मुकाबले में डैहर में पहले बल्लेबाजी करते हुए 114 रन बनाए, जबकि लक्ष्य का पिछा करते हुए घुमारवीं की टीम 56 रन पर ही आल आउट हो गई। इस मौके पर कई स्थानीय लोग भी उपस्थित थे।