{"_id":"5a5100754f1c1b35338b6d87","slug":"151515257973-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए उपायुक्त विवेक भाटिया ने संभाला कार्यभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए उपायुक्त विवेक भाटिया ने संभाला कार्यभार
Updated Sat, 06 Jan 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। 2011 बैच के आईएएस अधिकारी विवेक भाटिया ने शनिवार को जिला बिलासपुर के उपायुक्त का कार्यभार संभाल लिया। उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यों को ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ पूरा करना लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि सरकार योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। कहा कि सरकारी कार्य में पारदर्शिता लाई जाएगी। इससे पहले उन्होंने श्रीनयनादेवी मंदिर पहुंचकर माथा टेका।
पहले दिन उपायुक्त एक्शन में नजर आए। कार्यभार संभालते ही उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी विनय कुमार, एसी टू डीसी राजेश धीमान, एसडीएम सदर डॉ. हरीश गज्जू और अन्य जिला अधिकारियों ने भाग लिया। उक्त अधिकारियों ने जहां उपायुक्त को कार्यभार संभालने पर बधाई दी। वहीं उन्हें हरसंभव सहयोग देने का भी आश्वासन दिया।
इससे पहले विवेक भाटिया लाहौल-स्पीति में उपायुक्त के पद पर सेवाएं दे चुके हैं। इसके अतिरिक्त बंदोबस्त अधिकारी कांगड़ा, भू-रिकॉर्ड विभाग के निदेशक और वर्तमान में उपायुक्त का पदभार ग्रहण करने से पूर्व खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग और परिवहन विभाग के निदेशक रहे।