{"_id":"5a12fa2a4f1c1b9f678bc7d6","slug":"151511193130-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खबर छपने के बाद मौके पर पहुंचे आईपीएच के अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खबर छपने के बाद मौके पर पहुंचे आईपीएच के अधिकारी
Updated Mon, 20 Nov 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। पानी की सप्लाई में शनिवार को नल से कीड़े निकलने के मामले में आईपीएच अधिकारियों ने सोमवार को मौके पर पहुंचकर पेयजल पाइपों को जांचा। इस दौरान विभाग के एसडीओ ताराचंद शर्मा, जेई लाल सिंह स्वयं मौके पर कर्मचारियों के साथ रहे। इसके बाद समस्या को हल किया गया।
गौरतलब है कि शहर के चिलिंग प्लांट के पास स्थित रहने वाले निवासी निशांत राणा, नरेश टंडन, जयंत, गौरव, साक्षी ने बताया कि शनिवार शाम रोजाना की तरह उनके नलों में सवा छह बजे के करीब पानी आया। उनका कहना था कि जब उन्होंने पानी को भरने के लिए नल के नीचे बर्तन रखे तो नल से पानी के साथ कीड़े भी टपकना शुरू हो गए। उन्होंने एक बोतल में कीड़े युक्त पानी को भर लिया। ताकि उसे आईपीएच के कर्मियों को दिखाया जा सके। सोमवार को अमर उजाला में छपी खबर पर संज्ञान लेते हुए विभाग के अधिकारियों ने शिकायतकर्ता के यहां मुआयना किया। इसके बाद वहां जाकर पानी की टंकियों व पाइपों की जांच की।
आईपीएच विभाग के सहायक अभियंता ताराचंद शर्मा का कहना है कि उन्होंने स्वयं मौके पर जाकर हालत को देखा। शिकायतकर्ता की पानी की टंकी में गंदगी थी, जिसे साफ करने को कहा गया है। इसके अलावा उन्होंने पाइपों को भी देखा है, जो ठीक थीं। शर्मा का कहना है कि बीच में कहीं से पाइप के लीक होने से ऐसा हो गया होगा। शहर में साफ पानी लोगों को मुहैया करवाया जा रहा है।