फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   150 children appeared for Atul Maheshwari scholarship exam in the district

Bilaspur News: जिले में 150 बच्चों ने दी अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा

Sun, 10 Nov 2024 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
150 children appeared for Atul Maheshwari scholarship exam in the district
-परीक्षा के लिए बच्चों सहित अभिभावकों ने दिखाया उत्साह
विज्ञापन

- बच्चे बोले, प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मिलेगी सहायता
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। स्कूली बच्चों के सपनों को साकार करने के उद्देश्य से अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से संचालित अतुल माहेश्वरी परीक्षा-2024 देने के लिए बिलासपुर में छात्र-छात्राओं ने भारी उत्साह दिखाया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या में बनाए परीक्षा केंद्र में 150 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस परीक्षा के लिए जिले के विभिन्न क्षेत्रों से विद्यार्थी बिलासपुर पहुंचे। अधिकतर बच्चे अभिभावकों के साथ पहुंचे, जबकि कुछ बच्चे अकेले ही परीक्षा देने पहुंचे थे। झंडूता, घुमारवीं, ऋषिकेश औहर, कोठीपुरा, रघुनाथपुरा और बिलासपुर शहर के बच्चे इसमें शामिल हुए। सुबह 9:00 बजे से ही बच्चे परीक्षा केंद्र पर एकत्रित होना शुरू हो गए। विद्यार्थियों का पंजीकरण 10 बजे से शुरू किया गया। इसके बाद उन्हें परीक्षा हॉल में प्रवेश दिया गया। 11 बजे परीक्षा शुरू हो और 12:30 बजे तक चली। यह परीक्षा 9वीं,10वीं,11वीं,12वीं कक्षा के लिए आयोजित की गई। इसमें 9वीं के 26, 10वीं 32, 11वीं के 50 और 12वीं के 42 बच्चों ने यह परीक्षा दी। अभिभावकों और बच्चों ने कहा कि यह परीक्षा उनके भविष्य के लिए भी फायदेमंद है। अभिभावकों का कहना था कि उन्होंने बच्चों को इसकी तैयारी भी कराई है। परीक्षा के सफल संचालन के लिए कन्या पाठशाला बिलासपुर के प्रबंधन का विशेष योगदान रहा। इसमें मुख्य रूप से स्कूल की ओर से अध्यापक सुनील कुमार ने परीक्षा में सहयोग किया।
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति योजना का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहन देना है। बहुत से विद्यार्थी, जिनके परिवार की आर्थिक स्थिति बेहतर न होने के कारण उन्हें अपने शिक्षण शुल्क का भुगतान करने में आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ता है। ऐसे बच्चों के सपनों में आर्थिक स्थिति बाधा न बने, इसलिए अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति योजना की शुरुआत की गई है।
विज्ञापन



इनसेट
कन्या पाठशाला बिलासपुर में पढ़ती हूं। परीक्षा के बारे में पहले से पता था। इसके लिए आवेदन किया और तैयारी भी की थी। परीक्षा में सामान्य ज्ञान के अच्छे प्रश्न पूछे गए थे जो प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए सहायक हैं। परीक्षा देकर अच्छा अनुभव हुआ और आगामी परीक्षाओं के लिए आत्मविश्वास बढ़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


- सृष्टि, 10वीं कक्षा

इनसेट

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला औहर में पढ़ता हूं। स्कूल अध्यापकों से परीक्षा के बारे में जानकारी मिली थी। इसके बाद आवेदन किया। पहली बार इस परीक्षा को दिया। परीक्षा काफी अच्छी हुई।

- दिवांश, 11वीं कक्षा

इनसेट
कन्या पाठशाला बिलासपुर में पढ़ती हूं। अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए उत्साह था। परीक्षा देने का अनुभव काफी अच्छा रहा। ऐसी परीक्षाओं में किस तरह के प्रश्न पूछे जाते हैं, इसकी जानकारी मिली।


- अक्षरा 9वीं कक्षा

इनसेट
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला झंडूता में पढ़ती हूं। इस परीक्षा के बारे में पहले से जानकारी थी। ऑनलाइन माध्यम से भी इसके लिए तैयारी की थी। पेपर अच्छा हुआ है। अध्यापकों ने भी परीक्षा की तैयारी में सहायता की जिसका लाभ मिला।

- मुस्कान 12वीं कक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed