{"_id":"587a2c5d4f1c1b1729bac94b","slug":"15-thousands-piligrim-take-bath-in-markandaya-lake","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्कंडेय मंदिर में 15 हजार श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्कंडेय मंदिर में 15 हजार श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर/जुखाला।
Updated Sat, 14 Jan 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
मकर संक्रांति के अवसर पर मार्कंडेय मंदिर में भंडारा ग्रहण करते श्रद्धालु।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रसिद्ध तीर्थ स्थल मार्कंडेय में मकर संक्रांति पर आस्था का सैलाब उमड़ा। शनिवार को करीब 15 हजार श्रद्धालुओं ने यहां पवित्र स्नान के लिए पहुंचे। श्रद्धालुओं ने ब्रह्म मुहूर्त में स्नान कर मंदिर में माथा टेका। श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर मंदिर कमेटी ने भी विशेष इंतजाम किए थे।
विज्ञापन
शनिवार सुबह चार बजे से ही महर्षि मार्कंडेय की तपोस्थली मार्कंडेय तीर्थ स्थल में श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था। बिलासपुर, सोलन, शिमला और हमीरपुर सहित देश के कोने-कोने से तीर्थ स्थल पर श्रद्धालुओं ने पहुंचकर ब्रह्म मुहूर्त में पवित्र स्नान किया। कई श्रद्धालु शुक्रवार रात को ही यहां पहुंच गए थे। श्रद्धालुओं के रहने और खाने-पीने के मंदिर कमेटी ने पर्याप्त इंतजाम किए हुए थे। श्रद्धालुओं ने ब्रह्म मुहूर्त में पवित्र स्नान किया।
विज्ञापन
स्नान करने के बाद श्रद्धालुओं ने मंदिर में माथा टेका। इसके बाद श्रद्धालुओं ने मंदिर कमेटी के लगाए गए खिचड़ी के लंगर में प्रसाद ग्रहण किया। हर वर्ष मकर संक्रांति पर यहां पवित्र स्नान के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।
विज्ञापन
जिला बिलासपुर के जुखाला के पास स्थित मार्कंडेय मंदिर ऋषि मार्कंडेय का तीर्थ माना जाता है। मान्यता है कि मार्कंडेय में स्नान करने से कष्टों का निवारण होता है। चार धाम की यात्रा पूरी करने के बाद अगर यहां पर स्नान न किया जाए, तो यह धार्मिक यात्रा संपूर्ण नहीं मानी जाती। मकर संक्रांति पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के मद्देनजर मंदिर कमेटी के पदाधिकारी और सदस्य शुक्रवार रात से ही जुट गए थे।
मंदिर कमेटी के प्रधान सुखराम भारद्वाज ने बताया कि मकर संक्रांति पर करीब 15 हजार श्रद्धालुओं ने पवित्र स्नान किया है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष प्रबंध किए गए थे। इसके लिए कमेटी के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।
रुकमणि कुंड में लगी आस्था की डुबकी : गेहड़वीं के रुकमणि कुंड में भी मकर संक्रांति पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। स्थानीय लोगों सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों ने यहां ब्रह्म मुहूर्त में स्नान किया। सुबह से ही यहां श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। इसका सिलसिला पूरा दिन जारी रहा। इसके बाद पूरा दिन यहां पर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने अपने परिवार सहित कुंड में स्नान किया।
मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ : मकर संक्रांति पर जिला भर के मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की खूब भीड़ उमड़ी। शहर के बाबा नाहर सिंह मंदिर, श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर, हनुमान मंदिर, मां दुर्गा मंदिर, शाहतलाई के बाबा बालक नाथ मंदिर, लदरौर में संतोषी माता मंदिर, बरठीं के सोहणी देवी मंदिर और गेहड़वीं के बडोल देवी मंदिर में सैकड़ों ने माथा टेका।