{"_id":"67681c200324d370360a00fd","slug":"15-thousand-devotees-visited-maa-nayana-devi-navaya-matha-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-128881-2024-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: मां नयना देवी के 15 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, नवाया माथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: मां नयना देवी के 15 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, नवाया माथा
Sun, 22 Dec 2024 11:31 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Sun, 22 Dec 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
-पूजा अर्चना कर परिवार की सुख शांति के लिए की प्रार्थना
संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नयना देवी में रविवार को करीब 15 हजार श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन कर माथा टेका। श्रद्धालुओं ने मंदिर में विधिवत रूप से पूजा अर्चना कर और अपने घर परिवार के लिए सुख समृद्धि की कामना की।
सुबह से ही अधिक संख्या में श्रद्धालु मां के दर्शनों के लिए पहुंचते रहे। हिमाचल सहित पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार से अधिक संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के कपाट सुबह 4 बजे खोल दिए गए थे। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासन की ओर से पुख्ता प्रबंध किए गए थे। सुरक्षा कर्मियों ने पूरा दिन व्यवस्था को सुचारू बनाए रखा। जत्थों में श्रद्धालुओं को मां के दर्शनों के लिए भेजा गया। शाम तक श्रद्धालुओं की संख्या अधिक रही। श्रद्धालुओं ने मंदिर में हवन में आहुतियां डालीं और सुख शांति की प्रार्थना की। पूरा दिन मंदिर परिसर माता के जयकारों से गूंजता रहा। श्रद्धालुओं ने भी शांति व्यवस्था बनाई रखी। पंजाब के श्रद्धालुओं की ओर से मंदिर के मुख्य और निकासी द्वार पर चाय पानी की लंगर सेवा लगाई गई थी, जिसकी श्रद्धालुओं ने काफी सराहना की।