फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   15 more kiosks removed from the highway side in Ghaghas

Bilaspur News: घाघस में हाईवे किनारे से हटाए 15 खोखे

Thu, 29 Dec 2022 05:30 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Dec 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
15 more kiosks removed from the highway side in Ghaghas
बिलासपुर। हाईकोर्ट के आदेशों पर हाईवे किनारे हटाए जा रहे अतिक्रमण के तहत बुधवार को घाघस में 15 खोखे हटाए गए। लोक निर्माण विभाग की ओर से तीन दिनों में घाघस बाजार से करीब 45 खोखे हटाए जा चुके हैं। गुरुवार को भी यह कार्रवाई जारी रहेगी। इसके बाद जुखाला की ओर शिमला-धर्मशाला हाईवे के किनारे से अतिक्रमण हटाया जाएगा।
विज्ञापन

सदर उपमंडल के घाघस में सोमवार से नेशनल हाईवे किनारे से अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू किया गया है। वहां खोखा धारकों को पहले अतिक्रमण हटाने के लिए कहा गया था। बावजूद इसके लोगों ने अपने खोखे नहीं हटाए और हाईकोर्ट में अपनी याचिका दायर कर दी लेकिन उन्हें कोर्ट से भी कोई राहत नहीं मिल पाई, जिसके बाद प्रशासन को अपनी कार्रवाई करनी पड़ी है। वहीं, खोखाधारकों और रेहड़ी फड़ी यूनियन घाघस के प्रधान नंदलाल ठाकुर ने सरकार से मांग की है कि उन्हें कोर्ट के आदेशों से उजाड़ा जा रहा है अब उनके सामने अपने परिवारों का पालन पोषण करने की समस्या खड़ी हो गई है। सरकार उनके पुनर्वास का भी समाधान करे। उधर, लोक निर्माण विभाग उपमंडल बैरी की सहायक अभियंता सुरम सिंह ने कहा कि घाघस में बुधवार को भी अतिक्रमण हटाया गया है। उपमंडल के तहत हाईवे किनारे से सभी अतिक्रमण हटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed