{"_id":"6a143fbff2933c0ee20682ae","slug":"147-candidates-appeared-for-bba-bca-entrance-exam-in-ghumarwin-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-160479-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: घुमारवीं में 147 अभ्यर्थियों ने दी बीबीए, बीसीए की प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: घुमारवीं में 147 अभ्यर्थियों ने दी बीबीए, बीसीए की प्रवेश परीक्षा
विज्ञापन
महाविद्यालय की वेबसाइट पर 29 मई को जारी होगा परिणाम
1 से 3 जून तक कॉलेज परिसर में होगी काउंसलिंग
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। स्वामी विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं में बीबीए और बीसीए के प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा सोमवार को हुई।
कॉलेज में 147 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा के लिए 152 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था। परीक्षा में बीसीए में 100 में से 97 और बीबीए में 52 में से 50 अभ्यर्थी शामिल हुए। बीसीए की परीक्षा सुबह 10:30 से 11:30 तक हुई। बीबीए की परीक्षा दोपहर 1 से 2 बजे तक हुई। अभ्यर्थी परीक्षा हॉल के अंदर सिर्फ अपना प्रवेश पत्र और पैन ले जा सकते थे। अभ्यर्थियों के बैग, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बाहर रखवाए गए। प्रवेश परीक्षा का परिणाम 29 मई को महाविद्यालय की वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। परीक्षा में मेरिट के आधार पर अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों की 1 से 3 जून तक कॉलेज परिसर में काउंसलिंग होगी। इस दौरान अभ्यर्थियों को सभी मूल दस्तावेज और उनकी एक-एक प्रतिलिपि साथ लानी होगी। काउंसलिंग में अभ्यर्थी का आना अनिवार्य है। पहली मेरिट सूची 4 जून को दोपहर 1 बजे निकाली जाएगी।