{"_id":"5cc5df21bdec2207203ab864","slug":"141556471585-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्री नयना देवी में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री नयना देवी में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्री नयना देवी (बिलासपुर)। विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्रीनयना देवी मंदिर में रविवार के दिन भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन किए। श्रद्धालुओं ने मां का आशीर्वाद प्राप्त कर घर-परिवार के लिए सुख समृद्धि की कामना की। पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, दिल्ली और अन्य प्रदेशों से काफी संख्या में श्रद्धालु माता के दरबार में पहुंचे। हालांकि श्रद्धालुओं का जमावड़ा गत रात से ही लगना शुरू हो गया था और सुबह श्रद्धालुओं ने काफी संख्या में माता के दर्शन किए।
मंदिर के कपाट सुबह 4 बजे खोल दिए गए थे, जिसके चलते भीड़ पर नियंत्रण बना रहा और आराम से श्रद्धालुओं को माता के दर्शन होते रहे। हालांकि दोपहर के बाद श्रद्धालुओं का जमावड़ा लग गया और भीड़ मुख्य द्वार को पार करते हुए फ्लाईओवर से नीचे तक पहुंच गई।
श्रद्धालुओं की भीड़ पर नियंत्रण काम करने में होमगार्ड के जवानों, पुलिस कर्मियों एवं एक्स सर्विसमैन फौजियों के पसीने छूट गए। छोटे-छोटे ग्रुप में श्रद्धालुओं को मंदिर भेजा गया और लाइनों में माता के दर्शन करवाए गए। हालांकि मंदिर के समीप बस्सी पठाना के श्रद्धालुओं के द्वारा लगाई गई पानी की छबील के कारण श्रद्धालुओं ने काफी राहत की सांस ली। मंदिर अधिकारी दुर्गादास ने भी मंदिर क्षेत्र का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।