{"_id":"5c8fd0b7bdec2213ec621cdb","slug":"141552928951-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कसारू दंगल में बिलासपुर के बलवीर चिल्ला बने विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कसारू दंगल में बिलासपुर के बलवीर चिल्ला बने विजेता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
घुमारवीं (बिलासपुर)। उपमंडल घुमारवीं के कसारू कस्बे में आयोजित विशाल दंगल में बिलासपुर के लखनपुर स्थित हनुमान अखाड़ा के पहलवान ने बड़ी माली पर कब्जा जमाया। इस छिंज में नामी पहलवानों ने दमखम दिखाया। छिंज में बड़ी माली का खिताब बिलासपुर के पहलवान बलवीर चिल्ला ने जीता। जबकि छोटी माली के विजेता घुमारवीं के पहलवान निशांत रहे। आयोजकों ने छिंज के विजेता तथा उपविजेता पहलवानों को इनाम देकर सम्मानित किया। देर शाम तक चली इस छिंज का लुत्फ हजारों लोगों ने उठाया।
कसारू में दंगल का आयोजन किया गया जिसमें प्रदेश सहित बाहरी राज्यों के पहलवानों ने भाग लिया। छिंज में कुश्ती प्रेमियों को एक से बढ़कर एक मुकाबले देखने को मिले। देर रात तक चले इन मुकाबलों में पहलवानों के पैंतरों का दर्शकों ने लुत्फ उठाया।
छिंज में बड़ी माली के विजेता बिलासपुर के पहलवान बलवीर चिल्ला रहे। बलवीर ने फाइनल में दिल्ली के पहलवान नरेश को पटकनी दी। विजेता पहलवान को 4100 रुपये व गुर्ज तथा उपविजेता पहलवान को 3100 रुपये व गागर बतौर इनाम दिया गया। जबकि छोटी माली के खिताब को फाइनल भिड़ंत घुमारवीं के पहलवान निशांत तथा लखनपुर के मनु पहलवान के बीच हुई जिसमें घुमारवीं के पहलवान निशांत ने बाजी मार कर खिताब हासिल किया। विजेता पहलवान को 3600 रुपये तथा उपविजेता पहलवान को 2600 रुपये बतौर इनाम दिया गया। इस दौरान काफी संख्या में दर्शकों ने पहुंचकर छिंज का लुत्फ उठाया।