फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   बिलासपुर की प्रेस क्लब टीम बनी क्रिकेट विजेता

बिलासपुर की प्रेस क्लब टीम बनी क्रिकेट विजेता

Sun, 09 Dec 2018 11:28 PM IST
Updated Sun, 09 Dec 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
बिलासपुर की प्रेस क्लब टीम बनी क्रिकेट विजेता
डेमो - फोटो : डेमो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। बिलासपुर के ऐतिहासिक लुहणू क्रिकेट मैदान में रविवार को बिलासपुर और शिमला प्रेस क्लब टीमों के बीच 20-20 मैच खेला गया। क्रिकेट मैच में बिलासपुर प्रेस क्लब की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक विकेट से जीत दर्ज कर ली।
बिलासपुर प्रेस क्लब टीम के बल्लेबाज जितेंद्र कुमार ने बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए चार चौकों की मदद से 49 रनों का अहम योगदान दिया। अंतिम बल्लेबाज खेमराज शर्मा के साथ वह नॉट आउट रहे। हालांकि शिमला के बेहतरीन गेंदबाज मनोज कुमार ने हैट्रिक भी ली, लेकिन उसके बाद भी वह टीम को नहीं जीता सके।
विज्ञापन

सुबह धुंध छंटने के साथ ही शिमला प्रेस क्लब टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। बिलासपुर प्रेस क्लब के सलामी गेंदबाज शुभम राही और जितेंद्र ने सधी हुई गेंदबाजी की शुरूआत करते हुए एक-एक विकेट चटकाते हुए शिमला के सलामी बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद बिलासपुर टीम के कप्तान रितेश और प्रदीप तथा खेमराज ने भी स्टीक गेंदबाजी की। वहीं विजय कुमार ने कुल चार विकेट और विकास टेसू ने तीन विकेट लेकर शिमला प्रेस क्लब के खिलाड़ियों को धराशाही किया। शिमला प्रेस क्लब टीम 19वें ओवर में 116 रनों पर ऑल आउट हो गई।
117 रनों लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिलासपुर प्रेस क्लब की टीम के सलामी बल्लेबाज जितेंद्र कुमार और विजय कुमार ने अपनी टीम को अच्छी शुरूआत दी। विजय कुमार 11 रन बनाकर पगबाधा आउट हुए। इसके बाद कप्तान रितेश गुलेरिया ने तीन, प्रदीप 8, विकास टेसू ने 19 रन बनाए, जबकि टीम के शुभम राही, शिवा जस्वाल व विजय चंदेल और सुभाष ठाकुर शून्य पर आउट हुए। अंतिम विकेट के लिए जितेंद्र कुमार व खेमराज शर्मा ने 12 रन जोड़े जिसकी बदौलत बिलासपुर टीम ने जीत हासिल की।

वहीं, शिमला प्रेस क्लब की ओर से मनोज कुमार ने हैट्रिक बनाई, जबकि पवन ने दो और कुलदीप, महेंद्र ने एक-एक विकेट हासिल किया। वहीं बिलासपुर क्रिकेट क्लब के सचिव विशाल जगोता ने दोनों टीमों को बधाई दी है। मैच के बाद सभी खिलाड़ियों ने कहलूरी धाम का आनंद उठाया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed