फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   पुलिस कर्मियों के राखियां बांधकर लिया सुरक्षा का वचन

पुलिस कर्मियों के राखियां बांधकर लिया सुरक्षा का वचन

Sun, 26 Aug 2018 12:49 AM IST
Updated Sun, 26 Aug 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
पुलिस कर्मियों के राखियां बांधकर लिया सुरक्षा का वचन
बिलासपुर। न्यू ऐज पब्लिक स्कूल की तमाम छात्राएं व ब्रह्माकुमारी की बहनें शनिवार को पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय पहुंची। उन्होंने मौजूद उपजिलाधिकारी दुर्गाशंकर गुप्ता, सीओ सलोनी अग्रवाल, पालिकाध्यक्ष मोहम्मद हसन खां व सीओ कार्यालय में मौजूद सभी पुलिस कर्मियों के राखियां बांधकर रक्षा का वचन लिया। पुलिस कर्मियों ने सभी को मिठाईयां खिलाकर रक्षा का वचन दिया। एसजेएस खालसा इंटर कालेज बेगमाबाद में कक्षा चार से कक्षा आठ के छात्र छात्राअेां ने राखी प्रतियोगिता में भाग लिया और आकर्षक राखियां बनाकर अपनी कला का प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्य हरजीत सिंह पड्डा ने सभी को पुरस्कृत किया। व्यवस्था में जयनरायन टंडन, सतविंद्र कौर, गुरप्रीत कौर, आफरीन, कुलदीप कौर, देव सिंह, यादराम, मनवीर कौर, वीरेंद्र कौर, हरविंद्र कौर आदि मुख्य थीं। मिल्टन एजूकेशनल एकेडमी, ब्रहमदत्त सरस्वती विद्या मंदिर, सीएमएस पब्लिक स्कूल, सेकर्ड हार्ट एकेडमी, मीरीपीरी खालसा एकेड़मी नबाबगंज, डिवाइन इंटरनेशनल स्कूल, सर्व संस्कृति स्कूल, होली चाइल्ड स्कूल, आरएएन पब्लिक स्कूल, आदि स्कूलों में भी रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया गया। छात्र छात्राओं ने पतंग, राखी आदि प्रतियोगिताओं में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed