{"_id":"5b816e8842c79246664224b0","slug":"141535209096-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डायरिया के चार नए मामले सामने आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डायरिया के चार नए मामले सामने आए
Updated Sun, 26 Aug 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं विस क्षेत्र के चार गांवों से डायरिया से ग्रस्त मरीजों का आने का सिलसिला जारी है। शनिवार को चार नए मामले सामने आए हैं, जिसमें दो लोग भराड़ी अस्पताल में दाखिल हैं, जबकि दो रोगियों का इलाज उनके घरों में चल रहा है।
गौरतलब है कि घुमारवीं और भराड़ी में 21 अगस्त से डायरिया का प्रकोप चला हुआ है। अब तक डायरिया के 63 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 59 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। बताया जा रहा है कि एक समारोह में धाम खाने के बाद एकाएक ही लोग डायरिया की चपेट में आ गए थे जिसके बाद आनन-फानन में स्वास्थ्य विभाग की एक टीम ने भी मौके का दौरा किया था। इसके बाद भराड़ी क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पानी के सैंपल भी भेजे गए थे। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम भी घर-घर जाकर लोगों का स्वास्थ्य जांच रही है लेकिन उसके बावजूद भी डायरिया से पीड़ित लोगों का पहुंचना जारी है।
बीएमओ घुमारवीं कमल किशोर का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग डायरिया के मरीजों पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग की एक टीम रोजाना प्रभावित इलाकों का दौरा कर रही है। लोगों को भी जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
-