{"_id":"5b69b9254f1c1b6a1c8b4be7","slug":"141533655333-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यस्तरीय बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन 12 को ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यस्तरीय बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन 12 को
Updated Wed, 08 Aug 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। देव भूमि बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन बिलासपुर की बैठक मंगलवार को पावर जिम रौड़ा सेक्टर में हुई जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विजय कुमार ने की। बैठक में पारित प्रस्तावों की जानकारी देते हुए प्रेस सचिव आशीष कुमार ने बताया कि 12 अगस्त 2018 को संस्था की ओर से राज्यस्तरीय बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा जिसमें हिमाचल के विभिन्न जिले के बॉडी बिल्डर युवा भाग लेंगे।
प्रतिभागियों के प्रोत्साहन के लिए ईनामों की फेहरिस्त में बदलाव किया गया है। विभिन्न वर्गों में संपन्न होने वाली इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर आने वाले बॉडी बिल्डर विजेता को मोटर साइकिल ईनाम के तौर पर दी जाएगी। वहीं अन्य प्रतिभागियों को अव्वल स्थान हासिल करने पर आकर्षक ईनामों में एलसीडी, स्मार्ट फोन, उपहार, स्मृति चिन्ह दिए जाएंगे। इस बार पुरुष स्पर्धाओं के साथ-साथ संस्था ने महिला वर्ग को भी इस श्रेणी में शामिल करने का निर्णय लिया है।
बिलासपुर और अन्य जिलों से संबंधित युवक व युवतियां इस स्पर्धा में भाग ले सकेंगी। प्रतियोगिता में पूर्ण रूप से पारदर्शिता बनी रहे इस बार निर्णायक मंडल में बाहरी राज्यों से राष्ट्रीय स्तर के प्रतिभागियों को भी शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
बैठक में मोहित बंसल, विनेंद्र डोगरा, रजत कुमार सोनी, सिद्धार्थ, रोहित कुमार, आशीष, साहिल, परमजीत चौधरी, सज्जल गुप्ता व सुनील कुमार, आदित्य पाल दास सहित कई अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
-------------------