फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   घुमारवीं में बना पुल बहा रहा बदहाली के आंसू

घुमारवीं में बना पुल बहा रहा बदहाली के आंसू

Mon, 06 Aug 2018 08:24 PM IST
Updated Mon, 06 Aug 2018 08:24 PM IST
विज्ञापन
घुमारवीं में बना पुल बहा रहा बदहाली के आंसू

विज्ञापन
घुमारवीं में बना पुल बहा रहा बदहाली के आंसू
हल्की सी बारिश से पुल बन जाता है तालाब, लोग परेशान
वाहन चालकों को भी पुल से गुजरने पर होती हैं दिक्कतें
अमर उजाला ब्यूरो
घुमारवीं(बिलासपुर)। घुमारवीं सीर खड्ड पर बना पुल अपनी बदहाली के आंसू बहा रहा है। हल्की सी बारिश के कारण पुल तालाब का रूप धारण कर लेता है जिस कारण आम लोगों के साथ वाहन चालकों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है लेकिन इसके बाद भी संबंधित विभाग इसको लेकर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।
हैरत की बात है कि इस पुल से होकर हर रोज एसडीएम की गाड़ी दिन में कम से कम 6 बार रोज गुजरती है। प्रशासन इन गड्ढों को देखकर भी अनजान बना हुआ है तथा किसी बड़ी अनहोनी के इंतजार कर रहा है। डबललेन का कार्य कर रही कंपनी के बड़े-बड़े वाहन भी इस पुल से होकर गुजरते हैं। कंपनी ने कुछ समय पूर्व ही बाजार में सड़क की टारिंग की है तथा एनएच के अधिकारी भी उस समय मौजूद थे तब लगता था कि अधिकारी पुल पर भी टारिंग करवाएंगे।
विज्ञापन

अधिकारियों की ओर से पुल पर टारिंग नहीं करवाई गई और गड्ढों को सिर्फ मिट्टी से भर कर अपना पला झाड़ दिया गया, जो बारिश होने के कारण बह जाती है तथा पानी की निकासी भी पुल पर बंद हो जाती है। पुल तालाब का रौद्र रूप धारण कर लेता है। पुल पर पानी की निकासी बंद होने से राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ती है तथा पैदल चलना मुश्किल हो जाता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों विशाल चौहान, रणजीत ठाकुर, मनोज शर्मा, बलबीर सिंह, ध्यान सिंह, कमलेश, कमलजीत, कुलदीप, हेमराज, संजीव कुमार आदि ने प्रशासन से आग्रह किया है कि पुल पर कंकरीट डालकर गड्ढों को भर दिया जाए।

उधर एसडीएम शशीपाल शर्मा ने कहा कि संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि पुल व आसपास सड़क पर पड़े हुए गड्ढों की कंकरीट डालकर भरपाई करें जिससे आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
--------------------------------
...जारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed