फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   सफाई कार्यों में सहयोग न देने वाले लोगों पर की जाए कार्रवाई

सफाई कार्यों में सहयोग न देने वाले लोगों पर की जाए कार्रवाई

Mon, 23 Jul 2018 11:08 PM IST
Updated Mon, 23 Jul 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
सफाई कार्यों में सहयोग न देने वाले लोगों पर की जाए कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। जिले में फैल रहे डेंगू को लेकर एक बार फिर बैठक में गहरी चिंता व्यक्त की गई। उपायुक्त विवेक भाटिया की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कहा गया कि दो महीने से लोगों को जागरूक कर रहे हैं लेकिन इसके बाद भी लोगों के घरों और होटलों में लारवा मिल रहा है। वहीं कहा गया कि जो लोग साफ-सफाई में सहयोग प्रदान करने में आनाकानी कर रहे हों तो उनके विरुद्ध कार्रवाई अमल में लाई जाए।
उपायुक्त ने नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी को निर्देश दिए कि वह वार्डों में डेंगू की रोकथाम के लिए किए जा रहे कार्यों की प्रगति रिपोर्ट प्रति दिन उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने विशेष टीम का गठन करने का भी आदेश दिया जो डेंगू के पनपने के संभावित स्थलों को चिन्हित करके बताए ताकि तुरंत आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा सके।
विज्ञापन

उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि वह निजी अस्पतालों से डेंगू के टेस्ट और मरीजों की सूची लेना सुनिश्चित करें। कहा कि सफाई-अभियान में जुटे कर्मचारियों को कीटनाशक दवाई, स्प्रे उपलब्ध करवाएं और उन्हें पूरे शरीर को ढके हुए कपड़े पहनने के लिए कहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेंगू निरीक्षण के दौरान कोई भी व्यक्ति निरीक्षक टीम के सदस्यों के साथ सहयोग नहीं करता है तो ऐसे व्यक्तियों को चिन्हित किया जाए ताकि उन पर आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जा सके। बैठक में एडीएम विनय कुमार, एसडीएम प्रियंका वर्मा, सहायक आयुक्त चेतना खंडवाल, सिद्धार्थ आचार्य, एमओएच डॉ. परविंद्र शर्मा के अतिरिक्त समस्त विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
इनसेट...
शहीद स्मारक निर्माण के लिए समिति गठित की जाए
उपायुक्त विवेक भाटिया ने चंगर स्थित निर्मित किए जा रहे शहीद स्मारक के निर्माण कार्यों को व्यवस्थित स्वरूप प्रदान करने के लिए सरकारी व गैर सरकारी सदस्यों की समिति का गठन करने के दिशा-निर्देश दिए। कहा कि 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस पर विधिवत रूप से शहीद स्मारक का निर्माण कार्य आरंभ कर दिया जाएगा।

इनसेट...
सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिए 469 बुजुर्ग चिन्हित
उपायुक्त ने स्कूली बच्चों के शिक्षा में सुधार लाने के लिए उप निदेशक उच्चशिक्षा को निर्देश देते हुए कहा कि जिले के 10 ऐसे प्रबुद्ध व्यक्तियों को चिन्हित करके चिंतन समिति का गठन किया जाए ताकि यह समिति बच्चों के बेहतर भविष्य व शिक्षा के स्तर को सुधारने के बारे में आवश्यक परामर्श दे। उन्होंने कहा कि जिले में एम्स के कार्य के लिए 80 प्रतिशत भूमि की निशानदेही पूर्ण कर ली गई है। उन्होंने बताया कि 70 वर्ष की आयु से पूर्ण कर चुके बुजुर्गों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्रदान करने के उद्देश्य से 28 पंचायतों के 469 बुजुर्गों को चिन्हित किया गया है।
...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed