फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   पॉलिथीन के खिलाफ जागरुकता को निकाली रैली

पॉलिथीन के खिलाफ जागरुकता को निकाली रैली

Fri, 20 Jul 2018 12:53 AM IST
Updated Fri, 20 Jul 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
पॉलिथीन के खिलाफ जागरुकता को निकाली रैली
बिलासपुर। स्कूली छात्र छात्राओं के साथ एसडीएम डीएस गुप्ता व सीओ सलोनी अग्रवाल ने अपने कंधों पर झोले टांगकर पॉलिथीन के खिलाफ नगर की सड़कों पर रैली निकाली। रैली के जरिए उन्होंने शहर को पॉलिथीन मुक्त करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह करीब आठ बजे भारत विकास परिषद के तत्वावधान में डीएसवी कन्या इंटर कालेज व उदय सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र छात्राएं मोहल्ला साहूकारा स्थित पुरानी रामलीला मैदान में एकत्र हुए। एसडीएम ने हरी झंडी दिखाकर रैली का शुभारंभ किया। रैली में सबसे आगे एसडीएम व सीओ के साथ ही परिषद के पदाधिकारी व स्कूलों के शिक्षक कंधे पर झोला टांगे सभी को पॉलिथीन से होने वाले नुकसानों के बारे में बताते हुए चल रहे थे। उनके बच्चे नारे लिखी पट्टिकाएं पकड़े नारे लगाते हुए चल रहे थे। सभी लोग नागिरिकों से पॉलिथीन का पूरी तरह से बहिष्कार करने व बाजार में झोला लेकर सामान खरीदने जाने के लिए प्रेरित कर हे थे। रैली भगवान महावीर मार्ग से पंजाबी कालोनी, सिनेमा रेाड, माठखेड़ा रोड, नैनीताल हाईवे से केमरी तिराहे, केमरी रेाड होती हुई तहसील पहुंचकर संपन्न हो गई। एसडीएम व सीओ ने रैली को संबोधित किया। रैली में अध्यक्ष सुनील जैन, सुदर्शन मदान, राजेश सैनी, डा रुपा अग्रवाल, शिव प्रकाश तिवारी, दीपक गुप्ता, सपन अग्रवाल, नीरज मिश्रा, विनय अग्रवाल, अमित अग्रवाल, साक्षी जैन, स्वाति खुराना, विशाल शर्मा, नवीन जैन, राजीव अग्रवाल, संचित अग्रवाल आदि ने व्यवस्था संभाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed