{"_id":"5b4b598f4f1c1b3f748b4ed0","slug":"141531664783-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दैनिक भोगी कर्मचारियों को नियमित करने के दिए आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दैनिक भोगी कर्मचारियों को नियमित करने के दिए आदेश
Updated Sun, 15 Jul 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। बिरोजा एवं तारपीन कारखाना वर्कर यूनियन के प्रधान बाबूराम चौधरी ने कहा कि बिरोजा एवं तारपीन कारखाना के सभी मजदूरों को 2000 की जैक्ट खरीदने के आदेश मुख्यालय से आ गए हैं। उन्होंने बताया कि वह आदेश दोनों फैक्ट्री बिलासपुर व नाहन के लिए हुए हैं। तीन साल में एक बार इन जैक्ट को देने के आदेश हुए हैं तथा दैनिक भोगी कर्मचारियों को नियमित करने के आदेश भी मुख्यालय से हुए हैं।
बाबूराम ने बताया कि ग्रेड पे वर्ष 2012 से आज तक जो छह वर्षों तक नहीं मिला था। उसके ऊपर भी हैड ऑफिस बनाने की तैयारी कर रहा है जिसमें जूनियर तकनीशियन, सीनियर तकनीशियन और उच्च तकनीशियन के स्केल व ग्रेड-पे देने की तैयारी कर रहा है। इससे दोनों फैक्ट्री के मजदूरों को स्केल और ग्रेड-पे में भारी इजाफा होगा।
मुख्यालय इसको लेकर हाई स्केल सर्विस कमेटी में लेकर जा रहा है। इसके लिए बिरोजा फैक्ट्री यूनियन के पदाधिकारियों में प्रधान बाबूराम चौधरी, महासचिव जीगरी राम, नरेश कुमार, संजीव कुमार, जगदीश राम, राहुल चौधरी, अनूप कुमार शर्मा, नंदलाल चौधरी तथा अन्य कार्यकारिणी के सदस्यों ने इसके लिए मुख्यालय का धन्यवाद किया है।