{"_id":"5b141d3d4f1c1b634d8b48e8","slug":"141528044861-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीसीपी एक्ट को लिया जाए वापस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीसीपी एक्ट को लिया जाए वापस
Updated Sun, 03 Jun 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं विस क्षेत्र की समस्याओं को लेकर ग्रामीण किसान एवं जन संघर्ष समिति घुमारवीं की बैठक हुई। समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रंजीत सिंह ठाकुर, महासचिव एवं किसान नेता बृजलाल शर्मा की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि अगर सरकार व प्रशासन उनकी मांगों को नहीं मानते हैं तो सात जून को एसडीएम कार्यालय घुमारवीं में सांकेतिक धरना दिया जाएगा।
घुमारवीं चुनाव क्षेत्र में टीसीपी एक्ट में किए गए संशोधन के चलते 150-150 मीटर के क्षेत्र राष्ट्रीय राजमार्ग 103, घुमाणी चौक से तरघेल तक, घुमारवीं से सरकाघाट सुपर हाईवे 19, वाया सिलह कोठी, फोरलेन भगेड़ से ओहर तक, घुमारवीं से बरठीं वाया बाड़ी-कंगरोड़ा के किनारे बसे 49 गांव दायरे में आ रहे हैं। इस एक्ट को शीघ्र वापस लिया जाए। लावारिस पशुओं, जंगली जानवरों, बंदरों की समस्याएं हल करने की मांग की। घुमारवीं सिविल अस्पताल में स्त्री विशेषज्ञ, ऑर्थो विशेषज्ञ, सर्जिकल विशेषज्ञ, रेडियोलॉजिस्ट आदि का प्रबंध करवाने व 17 वर्षों से बंद पड़ी अल्ट्रासाउंड मशीन पर चर्चा की गई।
किसानों की भूमि का बंदोबस्त, सीर खड्ड पर चेकडैमों का निर्माण कार्य करवाने, किसानों की फसल का मुआवजा देनेे, पेयजल समस्या, फसल का उचित मूल्य न मिलने के बारे चर्चा की गई। बृजलाल ने बताया कि समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और विधायक राजेंद्र गर्ग को 9 फरवरी व 15 अप्रैल को ज्ञापन दिए गए थे। लेकिन, कोई भी समाधान आज दिन तक नहीं हुआ है।
विज्ञापन
संघर्ष समिति ने निर्णय लिया है कि सांकेतिक धरना 7 जून को एसडीएम घुमारवीं के कार्यालय के समक्ष दिया जाएगा। अगर फिर भी सरकार किसानों की मांगों को शीघ्र नंही हल करती है तो समिति बड़ा जन आंदोलन करेगी। वरिष्ठ उपप्रधान रणजीत सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अभी तक किसान हित में कोई फैसला नहीं लिया है, मात्र घोषणाएं हो रही हैं।
इस अवसर पर प्रधान रणजीत सिंह गुलेरिया, वरिष्ठ उपप्रधान रणजीत सिंह ठाकुर, सलाहकार रामप्रकाश वशिष्ठ, संतराम कौंडल, सहसचिव हेमराज शर्मा, उपप्रधान दौलतराम चंदेल, कोषाध्यक्ष दलेल सिंह, लेखराम, प्रताप सिंह ठाकुर, भाग सिंह ठाकुर, रघुनाथ जसवाल, परसराम, मेहर सिंह, बलदेव राज, सुंका राम, लांगू राम, सुंदरराम, बिशनदास धीमान, राजेंद्र जसवाल, राम प्रकाश उपस्थित रहे।