फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   अब लोगों को सूबे के डाक घरों में मिलेंगे एलईडी बल्व

अब लोगों को सूबे के डाक घरों में मिलेंगे एलईडी बल्व

Wed, 13 Dec 2017 06:25 PM IST
Updated Wed, 13 Dec 2017 06:25 PM IST
विज्ञापन
अब लोगों को सूबे के डाक घरों में मिलेंगे एलईडी बल्व
अब डाक घरों में मिलेंगे एलईडी बल्ब
विज्ञापन

पंखे और ट्यूब लाइट भी सस्ती दरों पर उपलब्ध
बिजली बोर्ड ने डाक विभाग से किया समझौता
सामान पर मिलेगी तीन साल की गारंटी, वारंटी
गोपाल शर्मा
जुखाला (बिलासपुर)।
केंद्र की उजाला योजना के तहत बिजली बोर्ड की ओर से बेचे जा रहे एलईडी बल्ब अब डाक घरों में भी मिलेंगे। इसके लिए बिजली बोर्ड ने डाक विभाग में अनुबंध हुआ किया है। हालांकि शुरू के दिनों में जिला मुख्यालय के स्थित डाक घरों में ही ये सुविधा मिलेगी। अगर इसमें सफलता प्राप्त होती है तो भविष्य में इसका विस्तार किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि बिजली बोर्ड ने बिजली की बचत के करने के लिए लोगों को सस्ते दरों पर एलईडी बल्ब दे रहा है। इनके प्रयोग से जहां रोशनी अधिक होती है वहीं बिजली का खर्च कम आता है। इन उत्पादों को सरकार लोगों तक पहुंचाने के लिए कार्य कर रही है।
विज्ञापन

इसी कड़ी में बिजली बोर्ड और डाक विभाग में समझौता हुआ है। समझौते के तहत अब डाक विभाग डाक घरों में केंद्र सरकार की उजाला योजना के तहत मिलने वाले एलईडी बल्ब, ट्यूब लाइट और पंखा आदि लोगों को बेचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

समझौते के तहत पहले चरण में प्रदेश के जिला मुख्यालय के डाकघरों के काउंटर पर बल्ब, ट्यूब और एलईडी पंखे मिलेंगे। इसी साल मई में कंपनी के साथ सरकार का इकरारनामा खत्म हो है। इससे बिजली उपभोक्ताओं को सस्ते एलईडी बल्ब नहीं मिल पा रहे हैं। लोग नए बल्ब लेने या खराब बल्ब बदलने के लिए बिजली बोर्ड के दफ्तरों के चक्कर लगाने को मजबूर थे। इसको देखते हुए सरकार ने शुरुआत में इसे जिला मुख्यालयों में डाकघरों में शुरू किया है।
अब जिला के मुख्य डाकघर में कोई भी बल्ब, ट्यूब और पंखा खरीद सकता है। इसमें उन को डाकघर रसीद काटकर देगा। इन सभी उतपादों की 3 वर्ष की गारंटी/वारंटी होगी। 9 वाट का बल्ब की कीमत 70 रुपये है। ट्यूब का सेट 220 और एलईडी पंखा 1110 रुपये का होगा।

बिलासपुर के पोस्टमास्टर दयाराम ने कहा कि प्रारंभिक चरण में योजना का लाभ लोगों को जिला मुख्यालयों में स्थित डाक घरों में ही मिलेगा। बिलासपुर जिला में बिलासपुर और घुमारवीं डाक घर में इस योजना का लाभ लोग उठा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed