{"_id":"5a293e1f4f1c1b76678bfe94","slug":"141512652319-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रेन ट्यूमर की बीमारी से जूझ रहा पन्याला का कुलदीप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रेन ट्यूमर की बीमारी से जूझ रहा पन्याला का कुलदीप
Updated Thu, 07 Dec 2017 07:05 PM IST
विज्ञापन
गुग्गा मंदिर कमेटी ने आर्थिक सहायता दी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो।
विज्ञापन
घुमारवीं (बिलासपुर)।
घुमारवीं उपमंडल की पपलाह पंचायत के पन्याला गांव का कुलदीप गंभीर बीमारी से जूझ रहा है। 32 वर्ष की उम्र में ब्रेन ट्यूमर से ग्रसित होने पर परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिवार की आर्थिक स्थिति भी नाजुक है। ऐसे में परिजनों को और कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
चंडीगढ़ में कुलदीप का उपचार चल रहा है। माह में एक या दो बार कुलदीप को चंडीगढ़ जाना पड़ता है। इससे उनकी आर्थिक स्थिति नाजुक बनती जा रही है। बुधवार को गुग्गा मंदिर कमेटी गुग्गा मोहड़ा ने परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए परिजनों को आर्थिक सहायता के रूप में 2100 रुपये दिए।
विज्ञापन
मंदिर कमेटी के प्रधान विक्रम सिंह ने बताया कि कुलदीप सिंह सुपुत्र भगवान सिंह दो वर्षों से बीमार है। पीजीआई में कुलदीप का उपचार चल रहा है। परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद नाजुक होने से भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विक्रम ने बताया कि फरवरी 2010 में कुलदीप की शादी हुई है। उसके दो बच्चे भी हैं। कम उम्र में गंभीर बीमारी ने परिजन चिंतित हैं। मंदिर कमेटी के सदस्यों ने आर्थिक सहायता कुलदीप की पत्नी शालिनी कुमारी को सौंपी। इस मौके पर उपप्रधान जगदीश सिंह, सचिव शशि कुमार, कोषाध्यक्ष जयसिंह, करण कुमार, सुनील कुमार, मान सिंह, कुशल सिंह इत्यादि मौजूद रहे।