फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   कोसरिया पंचायत वार्ड-दो के बाशिंदे सड़क सुविधा से महरूम

कोसरिया पंचायत वार्ड-दो के बाशिंदे सड़क सुविधा से महरूम

Wed, 22 Nov 2017 10:53 PM IST
Updated Wed, 22 Nov 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
कोसरिया पंचायत वार्ड-दो के बाशिंदे सड़क सुविधा से महरूम
शाहतलाई (बिलासपुर)। कोटधर की ग्राम पंचायत कोसरिया के वार्ड-2 के बाशिंदों को सड़क सुविधा न होने से परेशानी उठानी पड़ रही है। पंचायत के करीब 30 परिवारों को बीमारी के समय मरीज को मुख्य सड़क तक पहुंचाने के लिए काफी परेशानी उठानी पड़ती है।
विज्ञापन


हालांकि देवी मोड़ से कोसरिया के लिए संपर्क सड़क है। लेकिन वार्ड-दो के बाशिंदों के लिए सड़क सुविधा नहीं है। अगर उसी सड़क से पहाड़ी पर बसे इन परिवारों को भी संपर्क मार्ग निकाल दिया जाए, तो लगभग 200 आबादी वाले इस वार्ड के लोग सड़क सुविधा से जुड़ जाएंगे। लोगों ने कई बार प्रशासन और सरकार से गुहार लगाई, लेकिन अभी तक समस्या का कोई हल नहीं निकल सका। इसके चलते आज भी इन लोगों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। दूसरी ओर सरकार हर गांव को सड़क सुविधा से जोड़ने का दावा करती है, लेकिन हकीकत में घोषणाएं अभी खोखली साबित हो रही हैं।
विज्ञापन


ग्रामीण निक्का राम, गोपीराम, रणजीत, सीताराम, जोगिंद्र बरकती राम, सुनीता देवी, देवराज, जयपाल, निक्का राम, मौजीराम, रामप्रकाश व तेज सिंह ने बताया कि किसी के बीमार होने पर काफी दिक्कत झेलनी पड़ती है। बच्चों को बरसात में स्कूल पहुंचने में भी परेशानी उठानी पड़ती है। वार्ड सदस्य श्रवणी देवी ने कहां कि पंचायत में यह मामला उठाया है। कोसरिया पंचायत के प्रधान विजय कुमार ने कहा कि शीघ्र ही मनरेगा के तहत सड़क का कार्य शुरू करवाया जाएगा। ताकि इन घरों के परिवारों को संपर्क सड़क से जोड़ जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed