फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   बस सेवा न होने से लग रहा है 8 किमी का अतिरिक्त चक्कर

बस सेवा न होने से लग रहा है 8 किमी का अतिरिक्त चक्कर

Wed, 08 Nov 2017 10:44 PM IST
Updated Wed, 08 Nov 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
बस सेवा न होने से लग रहा है 8 किमी का अतिरिक्त चक्कर
झंडूता (बिलासपुर)। उपमंडल कार्यालय झंडूता को जोड़ने वाली भल्लु बिलौर पिप्पलु घाट सड़क पर बसों के न चलने से क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसका परिणाम यह है कि आज भी लोगों को 6 से आठ किमी तक अतिरिक्त सफर तय कर झंडूता पहुंचना पड़ रहा है। हालांकि लोगों ने इस संबंध में कई बार संबंधित विभाग से मांग की। लेकिन, लोगों की समस्या का कोई समाधान नहीं हो पाया।
विज्ञापन


झंडूता में तहसील कार्यालय, पुलिस थाना, विकास खंड कार्यालय, तहसील कल्याण विभाग का कार्यालय, बाल विकास विभाग का कार्यालय, खंड चिकित्सा एवं प्राथमिक शिक्षा खंड कार्यालय, उपकोषागार कार्यालय, गैस एजेंसी, सस्ते अनाज का डिपो, राजकीय महाविद्यालय, पंजाब नेशनल बैंक, यूको बैंक, राज्य सहकारी एवं कृषि ग्रामीण बैंक, आईपीएच व विद्युत विभाग के उपमंडल कार्यालय, लोक निर्माण, वन विभाग के विश्राम गृह सहित अन्य कई विभागों के कार्यालय हैं।
विज्ञापन


क्षेत्र के लोगों को अपने कार्यों के लिए झंडूता आना पड़ता है। लेकिन बसों की सुविधा उपलब्ध न होने से भारी परेशानियों से दोचार होना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों राजेश, अशोक, सदाराम, सुभाष वर्मा, प्रेम सिंह, सरवन सिंह, नारायण दास, नंद लाल, नीतीश, बुद्धि सिंह, गरजा राम, मिलाप चंद, मलकियत सिंह, निक्कू राम, ज्ञान सिंह, कुलदीप, महेंद्र सिंह, शंकर, अजय, अमी चंद, विपिन, करतार सिंह, श्याम सिंह, विशाल, नरेश, अमर सिंह, विकास, विजय, सोहन लाल, सुरेश, बलबीर सिंह, राकेश, अरविंद, प्रकाश चंद, ओंकार सिंह का कहना है कि जो बसें बरठीं या अन्य स्थानों से होकर झंडूता आती हैं। उनमें से कुछ बसों को बरठीं पिप्पलु घाट वाया धराड़ प्राहु होते हुए उपमंडल कार्यालय झंडूता तक चलाया जाए। ताकि क्षेत्र के लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed