फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   भाजपा और कांग्रेस की खींचतान में फंसा श्री नयानादेवी रोप-वे

भाजपा और कांग्रेस की खींचतान में फंसा श्री नयानादेवी रोप-वे

Sat, 21 Oct 2017 12:18 AM IST
Updated Sat, 21 Oct 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
भाजपा और कांग्रेस की खींचतान में फंसा श्री नयानादेवी रोप-वे
रोप वे - फोटो : demo pic
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

श्री नयना देवी(बिलासपुर)।
श्री नयनादेवी में पर्यटन की दृष्टि से बन रहा रोप-वे भाजपा और कांग्रेस की तनातनी के बीच फंसा हुआ है। वर्ष 2010-11 में तत्कालीन भाजपा सरकार ने इस प्रोजेक्ट को मंजूर किया था। मगर इसके बाद कांग्रेस ने सत्ता में आते ही पुराना प्रोजेक्ट रद्द कर दिया। वहीं अब टोबा से रोप-वे बनाने के लिए नया प्रोजेक्ट तैयार किया गया है। हालांकि इस प्रोजेक्ट पर अभी तक कोई खास प्रगति नहीं हुई है। मगर दोनों पार्टियों की खींचतान में प्रसिद्ध शक्तिपीठ के लिए बनने वाले रोप-वे का कार्य जरूर अटक गया है।
गौर रहे कि भाजपा की तत्कालीन सरकार ने वर्ष 2010-11 में इस प्रोजेक्ट को मंजूर करवाया था। इसके बाद हिमाचल और पंजाब सरकार के बीच समझौता भी किया गया था। इसके अनुसार दोनों राज्यों की सरकारें इसमें 50-50 फीसदी की भागीदारी तय की थी। समझौते के अनुसार पंजाब के रामपुर से आनंदपुर साहिब-श्री नयनादेवी रोप-वे का निर्माण कार्य प्रस्तावित था। मगर कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद पुराना समझौता रद्द हो गया। वर्तमान कांग्रेस सरकार ने रोप-वे पंजाब से न बनाकर हिमाचल की सीमा से बनाने का फैसला लिया। इसे टोबा-श्री नयनादेवी से बनाने का फैसला लिया गया। इसका पूरा प्रोजेक्ट भी तैयार किया गया है। मगर अब हालत यह है कि तीन बार टेंडर करने के बाद भी कोई इस प्रोजेक्ट में निवेश करने को तैयार नहीं। माना जा रहा है कि जब रोप-वे पंजाब से बन रहा था तो उसमें पंजाब के अलावा दूसरे राज्यों के सैलानी भी पंजाब से रोप-वे के माध्यम से सीधे श्री नयनादेवी पहुंच सकते थे। यह पूरा सफर रोमांच से कम नहीं था। अगर टोबा से रोप-वे बनता है तो इस रोप-वे में निवेशकों की रुचि भी कम हो गई। ऐसे में अब यह रोप-वे भाजपा और कांग्रेस की तनातनी में एक फाइल के प्रोजेक्ट के अलावा कुछ नहीं रह गया हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस ने क्रेडिट लेने के प्रयास में किया समझौता रद्द
श्री नयनादेवी विधायक रणधीर शर्मा का कहना है कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में पंजाब से श्री नयनादेवी तक बनने वाले रोप-वे के लिए सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई थी। मगर कांग्रेस ने सत्ता में आते ही जहां पंजाब से श्री नयनादेवी तक बनने वाले रोप-वे के लिए पंजाब सरकार के साथ हुए समझौते को रद्द कर दिया। वहीं रोप-वे को टोबा से बनाने का फैसला लिया गया। मगर रोप-वे तो बना नहीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने क्रेडिट लेने के प्रयास में पूरी की पूरी योजना को ठप्प कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट्स
श्री नयनादेवी से प्रत्याशी रामलाल ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने इस प्रोजेक्ट पर काम किया है और गंभीर है। इसके लिए तीन बार टेंडर आमंत्रित किए जा चुके हैं। सत्ता में आते ही इसे प्राथमिकता से बनाया जाएगा।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed