{"_id":"aa5f46b9b5a2dd91db83a93600172d97","slug":"14-schools-show-no-interest-in-prayas-programme-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयास कार्यक्रम में 14 स्कूलों ने नहीं दिखाई रुचि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयास कार्यक्रम में 14 स्कूलों ने नहीं दिखाई रुचि
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर, जुखाला
Updated Fri, 05 Feb 2016 05:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणित तथा विज्ञान विषयों का हौवा खत्म करने को सर्व शिक्षा अभियान के तहत छठी से आठवीं कक्षाओं के लिए चलाए जा रहे प्रयास कार्यक्रम का दूसरा चरण दो फरवरी को समापन हो गया। मेलों के दौरान स्कूलों में अवलोकन तथा सर्वेक्षण के आधार पर रिपोर्ट तैयार की है।
विज्ञापन
जिला परियोजना अधिकारी जेएस राव ने बताया कि प्रयास कार्यक्रम के तहत जिले की 115 पाठशालाओं का अवलोकन किया। इसमें 14 स्कूलों ने सरकार की ओर से चलाए जा रहे इस कार्यक्रम को सफल बनाने में कोई रुचि नहीं दिखाई जबकि 45 स्कूलों में कार्यक्रम रोचक एवं प्रभावशाली रहा। कार्यक्रम के तहत ये 45 स्कूल मॉडल बनकर उभरी हैं। 56 स्कूलों में कार्यक्रम औसतन रहा। इनमें अभी कुछ बातों पर विशेष बल देने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
इनमें बच्चों में मॉडल की समझ का विकास, सभी मॉडलों का निर्माण, प्राथमिक पाठशालाओं के सभी बच्चों और अध्यापकों की भागेदारी तथा समुदाय की अधिकाधिक सहभागिता शामिल हैं। उन्होंने बताया कि जिला के 14 स्कूल ऐसे भी हैं जहां सरकार की ओर से चलाए जा रहे इस कार्यक्रम को सफल बनाने में कोई रुचि नहीं दिखाई।
विज्ञापन
इन स्कूलों में मॉडलों का निर्माण न के बराबर था। इसमें स्कूलों के मुखिया और अध्यापकों का रुझान भी कम जनर आया। राव ने बताया कुछ पाठशालाएं ऐसी भी थी जिन्होंने अपने स्तर पर सामान खरीद कर मॉडलों का निर्माण किया और मॉडलों को स्कूलों में प्रदर्शित किया। कुछ पाठशालाओं में अध्यापकों की कमी के बावजूद मुखियों ने रुचि दिखाकर मॉडलों का निर्माण पूरा करवाया।