{"_id":"5ca10cd2bdec224e4c203993","slug":"131554058450-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दौड़ में अमनदीप, हरविंद्र कौर ने तो शाटपुट में परमजीत कौर ने गाड़े झंडे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दौड़ में अमनदीप, हरविंद्र कौर ने तो शाटपुट में परमजीत कौर ने गाड़े झंडे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर (रामपुर)। डिवाइन इंटरनेशनल स्कूल में हुई खेलकूूद प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं के बजाय उनकी माताओं ने हिस्सा लिया। माताओं ने खेलकूद में अपने तेवर दिखाकर सभी को हैरत अंगेज कर दिया। बाद में विजयी प्रतियोगियों को प्रबंधतंत्र ने पुरस्कृत किया।
ग्राम सरबरनगर स्थित विद्यालय परिसर में खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ विद्यालय के चेयरमैन गुरचरन सिंह, एमडी पृथ्वीपाल सिंह, प्रधानाचार्य सिकंद्रजीत सिंह ने संयुक्त रुप से मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके किया। इसके बाद विद्यालय मैदान में खेलकूद प्रतियोगिताओं का आगाज किया गया, जिसमें छात्र छात्राएं दर्शक के रुप में मौजूद रहे और प्रतियोगिताओं में छात्र छात्राओं की माताओं ने हिस्सा लिया। पचास मीटर दौड़ में अमनदीप कौर अब्बल रहीं। जबकि, गुरप्रीत कौर ने दूसरा व जसदीप कौर ने तीसरा स्थान हासिल किया। बनाना रेस में हरविंद्र कौर ने पहला, सिमरजीत कौर ने दूसरा व रुविंद्र कौर ने तीसरा स्थान हासिल किया। शाटपुट में परमजीत कौर ने पहला, हरजीत कौर ने दूसरा व रजविंद्र कौर ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रबंधतंत्र ने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। व्सवस्था में सुखविंद्र सिंह, गुरदीप सिंह, जसविंद्र सिंह, मुकुल मिश्रा, सतनाम कौर, रजविंद्र कौर, किरनदीप कौर आदि मुख्य थे।