फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   किसानों ने प्रदर्शन कर जलाई बजट की कापी

किसानों ने प्रदर्शन कर जलाई बजट की कापी

Wed, 13 Feb 2019 10:50 PM IST
Devender Devender Kumar Kumar
Updated Wed, 13 Feb 2019 10:50 PM IST
विज्ञापन
किसानों ने प्रदर्शन कर जलाई बजट की कापी

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
स्वारघाट(बिलासपुर)। उपमंडल कार्यालय स्वारघाट के बाहर ऑल इंडिया किसान सभा नयनादेवी के बैनर तले केंद्र सरकार के किसान विरोधी बजट के विरोध में किसानों ने धरना प्रदर्शन किया। इस मौके पर गुस्साए किसानों ने केंद्र सरकार की बजट की कापी जलाई।
ऑल इंडिया किसान सभा नयना देवी ने स्वारघाट में एसडीएम कार्यालय के बाहर केंद्र की मोदी सरकार के विरुद्ध नारेबाजी करके जोरदार विरोध प्रदर्शन किया है। प्रदर्शन की अध्यक्षता ऑल इंडिया किसान सभा नयनादेवी के अध्यक्ष रामपाल ठाकुर ने की है। इस प्रदर्शन में हिमाचल किसान सभा के वरिष्ठ अध्यक्ष भाग सिंह चौधरी ने भी विशेष रूप से शिरकत की। स्वारघाट में किए गए प्रदर्शन के दौरान करीब 50 किसानों ने भाग लिया है।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान केंद्र की मोदी सरकार पर हाल ही में पास किए गए बजट में किसानों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। किसान नेता भाग सिंह चौधरी व रामपाल ठाकुर ने प्रदर्शन के बाद बताया कि इस बार के बजट में मोदी सरकार ने किसानों के लिए रखे गए बजट में 93 हजार में से 23 हजार बजट रखा है जो कि ऊंट के मुंह में जीरे के समान नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ किसान नेताओं का कहना है कि 2013 में भूमि अधिग्रहण अधिनियम के तहत किसानों की भूमि के बदले में चार गुना मुआवजा दिए जाने का प्रावधान किया गया था लेकिन आज भी किसानों को मात्र दो गुना मुआवजा प्रदान किया जा रहा है।
कहा है कि किसानों के लिए गठित स्वामीनाथन कमेटी की रिपोर्ट के अनुसार प्रत्येक किसान को 60 साल की उम्र के बाद 10 हजार मासिक पेंशन लगाई जाए। इसके साथ ही खैर को कृषि उत्पाद घोषित किया जाए।

ऑल इंडिया किसान सभा नयनादेवी ने किसानों की समस्याओं को जल्द निपटारा करने के लिए एसडीएम स्वारघाट अनिल चौहान के माध्यम से राष्ट्रपति, हिमाचल के मुख्यमंत्री व जिलाधीश बिलासपुर को ज्ञापन सौंपा है।
-----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed