{"_id":"5c5f0e0cbdec222be73588aa","slug":"131549733388-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच प्यारों की अगुवाई में गुरु के लाहौर के लिए रवाना हुई गोबिंद सिंह की बारात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच प्यारों की अगुवाई में गुरु के लाहौर के लिए रवाना हुई गोबिंद सिंह की बारात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
श्री नयना देवी (बिलासपुर)। जिला बिलासपुर के गुरु का लाहौर बस्सी में गुरु गोबिंद सिंह का विवाह उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा हैं। इस मौके पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने गुरु महाराज की बरात शोभायात्रा में भाग लिया। गुरु महाराज की बरात बैंडबाजों और ढोल नगाड़ा के साथ गुरुद्वारा शेहरा साहब से गुरु का लाहौर के लिए रवाना हुई। जगह-जगह पर श्रद्धालुओं की ओर से मिठाइयां बांटी गईं और स्वादिष्ट लंगरों का आयोजन किया गया।
गुरुद्वारा शेहरा साहब बस्सी वह स्थान हैं जहां पर दशमेश गुरु गोबिंद सिंह महाराज की सेहरा बंदी हुई थी और गुरुद्वारा गुरु का लाहौर वह स्थान हैं जहां पर गुरु महाराज के लावां फेरे हुए थे। शाम के समय गुरुद्वारा सेहरा साहब से गुरु महाराज की बारात पांच प्यारों की अगुवाई में बड़ी धूमधाम के साथ गुरु के लाहौर के लिए रवाना हुई।
बसंत पंचमी के दिन जहां पर भारी संख्या में श्रद्धालु गुरु का लाहौर में दर्शन करेंगे वहीं पर आज भी हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने गुरु महाराज की बारात शोभायात्रा में भाग लिया और अपना जीवन धन्य किया। हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से और जिला प्रशासन के द्वारा यहां पर पुख्ता प्रबंध किए गए थे। जगह-जगह पर पुलिस बल तैनात की गई थी ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना ना हो। इसके अलावा ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए बस्सी के बड़े ग्राउंड में गाड़ियों को खड़ा किया गया। वहां से पैदल ही श्रद्धालुओं को गुरुद्वारा साहब के लिए भेजा गया। डीएसपी श्री नयना देवी संजय शर्मा ने बताया कि बस्सी क्षेत्र में इस मेला के दौरान कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए 150 पुलिस के और होमगार्ड के जवान तैनात किए गए हैं। गुरु महाराज का विवाह पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा हैं।