{"_id":"5bf1b626bdec22696a3aec60","slug":"131542567462-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रभातफेरी में गूंजे सबद कीर्तन के बोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रभातफेरी में गूंजे सबद कीर्तन के बोल
Updated Mon, 19 Nov 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
बिलासपुर। श्री गुरुनानक देव जी महाराज के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में निकाली जा रही प्रभातफेरी के क्रम में रविवार सुबह चार बजे तमाम श्रद्धालु नगर के माठखेड़ा रोड सिथत प्रसिद्ध गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में एकत्र हुए। सबद-कीर्तन के साथ ही प्रभातफेरी शुरू हुई।
प्रभातफेरी में सबसे आगे निशान साहिब लेकर एक युवक चल रहा था। उनके पीछे संगत सबद- कीर्तन करते और गुरुवाणी सुनाती चल रही थी। प्रभातफेरी माठखेड़ा रोड से होती हुई नगर के मुख्य चौराहे से सिनेमा रोड होती हुई नगर के मोहल्ला शांति कालोनी निवासी सुरजीत सिंह के आवास पर पहुंची, जहां सभी श्रद्धालुओं का पुष्पवर्षा कर और जलपान कराकर स्वगत किया गया।
जलपान के बाद प्रभातफेरी पुन: गुरुद्वारे में पहुंचकर संपन्न हो गई। प्रभातफेरी में सुरजीत सिंह, धर्म सिंह, तरसेम सिंह, तीरथ सिंह, बलवीर सिंह चौहान, जागीर सिंह, सुरजीत सिंह, अमरीक सिंह चौहान, बलविंद्र कौर आदि मौजूद रहे।