{"_id":"5b8aa54742c7924661545969","slug":"131535812935-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लि में डेंगू का कहर जारी 24 नाए मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लि में डेंगू का कहर जारी 24 नाए मामले
Updated Sat, 01 Sep 2018 08:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जिला में डेंगू का कहर जारी, 24 नए मामले आए सामने
स्वास्थ्य विभाग के तमाम प्रयासों के बाद भी नहीं थम रहा डेंगू
जिला में 820 तक पहुंची डेंगू के मरीजों की संख्या
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। स्वास्थ्य विभाग के डेंगू को लेकर तमाम प्रयास धरातल पर नहीं उतर रहे हैं। जिला में एक के बाद एक डेंगू के 820 मामले दर्ज हो चुके हैं। हर रोज 15 से 30 नए डेंगू के मामले सामने आ रहे हैं लेकिन इसके बाद भी डेंगू पर काबू पाने के लिए स्वास्थ्य विभाग कोई कड़े कदम नहीं उठा पा रहा है। शनिवार को भी बिलासपुर अस्पताल में 24 नए डेंगू के मामले पहुंचे हैं।
नोडल अधिकारी डॉ. परविंद्र शर्मा ने जिला में फैले डेंगू रोग के बारे में बताया कि शनिवार को डेंगू के 24 नए मामले दर्ज किए गए। इसमें से 11 मामले बिलासपुर शहर से, 8 मामले मारकंडेय से, 2 मामले घुमारवीं से, एक मामला झंडूता से और 2 मामले जिला मंडी से दर्ज किए गए।
उन्होंने बताया कि डेंगू से पीड़ित 157 रोगियों का उपचार चल रहा है। उनमें से डेंगू से पीड़ित 6 रोगियों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। जबकि शेष रोगियों का उपचार घरों में ही हो रहा।
विज्ञापन
डेंगू रोग की रोकथाम के लिए वार्ड नंबर 6 में 7 घरों में तथा वार्ड नंबर 7 में 15 घरों में कीटनाशक स्प्रे किया गया। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा वार्ड नंबर 1 से लेकर 10 तक 142 लोगों के घरों का निरीक्षण किया गया। इनमें 107 घरों की पानी की टंकियों, कूलरों और जल भंडारण के बर्तनों को खाली करवाकर उन्हें साफ करवाया करवाया गया और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा लोगों को अपने घरों और आसपास की साफ-सफाई रखने के लिए भी जागरूक किया गया।
उन्होंने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि वह जब भी घरों से बाहर निकलें तो अपने शरीर को पूर्ण रूप से ढक कर और ओडोमोस इत्यादि कीटनाशक स्प्रे का इस्तेमाल करें तथा घरों के अंदर भी कीटनाशक स्प्रे करना सुनिश्चित बनाएं ताकि मच्छरों को पनपने से रोका जा सके।
------------
...जारी