{"_id":"5b7ad34b42c792466e6eda4c","slug":"131534776139-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच साल के भीतर पूरे किए जाएंगे विकास कार्य: कटवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच साल के भीतर पूरे किए जाएंगे विकास कार्य: कटवाल
Updated Mon, 20 Aug 2018 08:16 PM IST
विज्ञापन
पानी की समस्या को देखते हुए लगाए गए 52 हैंडपंप
पांच साल के भीतर पूरे किए जाएंगे विकास कार्य : कटवाल
अमर उजाला ब्यूरो
झंडूता (बिलासपुर)। झंडूता विधानसभा क्षेत्र के विधायक जेआर कटवाल ने कहाकि कोई भी विभागीय अधिकारी लोगों के सरकारी कार्यों में टाल मटोल न करें। अधिकारी लोगों के सभी कार्यों को निपटाने पर पूरा ध्यान दें।
झंडूता विधानसभा क्षेत्र में सरकारी विकास कार्य तीव्र गति से किए जा रहे हैं। प्रदेश सरकार के सात माह के कार्यकाल में झंडूता विधानसभा क्षेत्र के लोगों की पेयजल समस्या दूर करने के लिए 52 हैंडपंप लगाए गए हैं। झंडूता विधानसभा क्षेत्र को प्रदेश के मानचित्र पर अंकित करने के लिए कई करोड़ों रुपये के विकास कार्यों को मंजूर कर धरातल पर लाया जा रहा है।
क्षेत्र के लोगों को कोई दिक्कत न हो इसके लिए पुलों का शीघ्र निर्माण किया जा रहा है। पुलों के निर्माण से लोगों को झंडूता पहुंचने के लिए मात्र 40 मिनट का समय लगेगा। इससे लोगों का धन और समय दोनों की बचत होगी। क्षेत्र का कोई भी कोना ऐसा नहीं होगा जहां बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़क सुविधाओं की कमी रहे। इसके लिए पूरे क्षेत्र में चहुंमुखी विकास कार्य एक समान किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो भी सरकारी कार्य शुरू किए गए हैं उन्हें पांच सालों के भीतर पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
------------------
...सुभाष कपिल।