फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   किसानों ने शोषण से मुक्ति पाने की रणनीति बनाई

किसानों ने शोषण से मुक्ति पाने की रणनीति बनाई

Thu, 09 Aug 2018 12:46 AM IST
Updated Thu, 09 Aug 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
किसानों ने शोषण से मुक्ति पाने की रणनीति बनाई
बिलासपुर। क्षेत्र के जिम्मेदार किसानों की एक पंचायत बुधवार को नगर की शिवबाग मंडी में गन्ना समिति चेयरमैन अमरजीत सिंह ढिल्लों की अध्यक्षता में हुई। जिसमें गन्ना समिति चेयरमैन ने कहा कि किसान काफी लागत लगाने के बाद अपनी फसल को तैयार करता है, मगर जब वह फसल को लेकर मंडी व आढ़तों पर पहुंचता है तो उपज की बिक्री के दौरान किसानों के साथ हर स्तर पर शोषण किया जाता है। किसानों से प्रति बोरी एक किलो अनाज का कर्दा काटा जाता है और प्रति ट्राली तीस किलो की काटौती की जाती है तथा व्यापारी द्वारा भी किसान को नगद भुगतान एक प्रतिशत काटौती करके दिया जाता हैै, जिसके प्रति सरकार पूरी तरह से मौन है। उन्हेांने कहा कि सरकार कहती है कि किसानों की आमदानी वह बढ़ा रहे हैं, मगर किसानों का शोषण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी नहंीं की जाती है। उन्होंने कहा कि किसानों ने तय किया है कि वह इस बार धान की फसल में अपना शोषण किसी भी हालत में नहीं होने देंगे। उन्होंने रुद्र बिलास चीनी मिल द्वारा किसानों का बकाया गन्न मूल्य 28.83 करोड़ का भगतान न करने पर भी रोष जताया।
विज्ञापन

सपा नेता तेजिंद्र सिंह ने कहा कि किसानों का हित लेने वाला कोई नहीं है, इसलिए किसानों को अपने हितों की लड़ाई लडने के लिए गैर राजनीतिक ढंग से एक प्लेटफार्म बनाना होगा और सभी किसान एकजुट होकर अपने शोषण का विरोण करेंगे। उन्हेांने कहा कि बीस अगस्त को मंडी में किसानों की बड़ी बैठक हेागी, जिसमें किसानों के हितों में महत्वपूर्ण फैसले लिए जाएंगे। पंचायत में तराई सिख महासभा जिलाध्यक्ष शिवदेव सिंह, सुखविंद्र सिंह चीमा, हाजी अताउर्रहमान, गुच्छन खां, राधेश्याम लोधी, प्रीतम सिंह, हीरा सिंह, गुलजार सिंह, सुरेंद्र सिंह ढिल्लो, गुराजीत सिंह, नजीर खां, दिलीप सिंह आदि मुख्य थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed