फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   एनएच अधिकारियों की मनमर्जी बनी आम जनता की परेशानी

एनएच अधिकारियों की मनमर्जी बनी आम जनता की परेशानी

Thu, 05 Jul 2018 12:11 AM IST
Updated Thu, 05 Jul 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
एनएच अधिकारियों की मनमर्जी बनी आम जनता की परेशानी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

घुमारवीं (बिलासपुर)। जिला में हो रही बारिश से आम जनता के लिए परेशानी पैदा हो गई है। घुमारवीं में तो लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। डबल लेन कार्य में एनएच अधिकारियों की मनमर्जी जनता के लिए परेशानी का कारण बन गई है। गांवों को जाने वाले रास्तों में बारिश का पानी इकट्ठा हो गया है। रास्ते उखड़ चुके हैं। पैदल चलना तक मुश्किल हो गया है। घुमारवी अस्पताल के पास से बजोआ की तरफ जाने वाला मार्ग पर फुटपाथ के ऊंचा हो जाने से गाड़ियां नहीं जा रही हैं, पुल पर पानी का एकत्रित होना आम राहगीरों के लिए आफत बन रहा है। लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह के थोड़ा नीचे एनएच-103 से शासन गांव को जो रास्ता जाता है उस रास्ते में इकट्ठे हुए पानी से लोग अपने घरों को जाने से कतरा रहे हैं।
डबल लेन सड़क का कार्य के चलते यह रास्ता सड़क से लगभग पांच फुट नीचे चला गया है जिससे यहां पर हल्की सी बारिश में पानी इकट्ठा हो जाता है।
स्थानीय लोगों ने इसका विरोध भी किया था, जबकि नगर परिषद अध्यक्षा गीता महाजन को भी अवगत करवाया था लेकिन उसके बावजूद भी कुछ नहीं हुआ। जबकि यह गांव नगर परिषद के वार्ड- एक बड्डू में आता है और नगर परिषद की अध्यक्षा गीता महाजन का है। स्थानीय लोगों में सुनील कुमार, सत्या देवी, संजीव कुमार, अशोक कुमार, रत्न लाल, जमना देवी, रेशमा देवी, संतोष कुमार, पप्पी ने एनएच के अधिकारियों को प्रार्थना पत्र लिख कर पाइपें डालने के लिए आवेदन किया था तो उस विभाग ने पाइपें न होने का राग जपा। लोग एसडीएम से मिले थे, पर वहां से भी आश्वासनों के अलावा कुछ हासिल नहीं हुआ है।
विज्ञापन

एनएच के एसडीओ धर्मचंद वर्मा ने कहा कि जहां भी डबल लेन सड़क बनने से लोगों के रास्ते व संपर्क मार्ग प्रभावित हुए हैं उन जगहों का निरीक्षण किया जाएगा जिससे जहां जरूरत होगी वहां दोबारा कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed