फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   जातिगत आरक्षण के खिलाफ बिलासपुर में धरना-प्रदर्शन

जातिगत आरक्षण के खिलाफ बिलासपुर में धरना-प्रदर्शन

Tue, 10 Apr 2018 11:31 PM IST
Updated Tue, 10 Apr 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
जातिगत आरक्षण के खिलाफ बिलासपुर में धरना-प्रदर्शन
बिलासपुर। जिले में भारत बंद का मिलजुला असर देखने को मिला। अनारक्षति सामान्य वर्ग मोर्चा ने मंगलवार को बिलासपुर में धरना-प्रदर्शन किया। उपायुक्त बिलासपुर के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा गया। अनारक्षित सामान्य वर्ग मोर्चा के सदस्य सुबह से ही बिलासपुर के लक्ष्मी नारायण मंदिर के पास जमा होना शुरू हो गए थे। जहां से वे प्रदर्शन करते हुए उपायुक्त कार्यालय पहुंचे।
विज्ञापन

ज्ञापन में मांग की गई है कि आरक्षण जाति के आधार पर नहीं, बल्कि आर्थिक आधार पर मिलना चाहिए। जो राजनीतिक दल सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के विरोध में हिंसा भड़काकर राजनीतिक रोटियां सेंकने का प्रयत्न कर रहे हैं, सुप्रीम कोर्ट को ऐसे राजनीतिक दलों की मान्यता रद्द कर देनी चाहिए। इस मौके पर जिला प्रधान क्षत्रिय महासभा बिलासपुर प्रेम लाल ठाकुर, जिला ब्राह्मण महासभा बिलासपुर सीताराम शर्मा, सलाहकार ब्राह्मण महासभा ओम प्रकाश गर्ग, क्षत्रिय महासभा खंड प्रधान घुमारवीं हरि सिंह ठाकुर, क्षत्रिय महासभा खंड प्रधान सदर देवी राम चौहान, क्षत्रिय महासभा खंड प्रधान स्वारघाट ठाकुर दास आजाद, क्षत्रिय महासभा खंड प्रधान झंडूता लेखराम कौंडल, हुकम सिंह ठाकुर, प्रेम लाल चौहान, गंगा राम सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed