फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   चौपर में 96 और 101 वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी ने भरी उड़ान

चौपर में 96 और 101 वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी ने भरी उड़ान

Mon, 19 Mar 2018 11:44 PM IST
Updated Mon, 19 Mar 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
चौपर में 96 और 101 वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी ने भरी उड़ान
अमर उजाला - फोटो : amarujala
बिलासपुर। राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला अब उत्तर भारत का प्रथम व एकमात्र ऐसा मेला बन गया है, जिसमें लोगों के मनोरंजन के लिए चौपर की व्यवस्था की गई है। सोमवार को सदर विधायक सुभाष ठाकुर ने पूजा-अर्चना कर चौपर उड़ान का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

सुभाष ठाकुर ने ‘मेरा सपना आकाश से देखूं बिलासपुर अपना’ की परिकल्पना का विधिवत उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेले में नई गतिविधियों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

हमारे बुजुर्गों का सपना था कि अपने शहर को आकाश से देखें। इसके तहत यह व्यवस्था की गई है। स्थानीय प्रशासन और राज्य स्तरीय नलवाड़ी समिति के प्रयासों से लोगों का सपना सच हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर उपायुक्त एवं अध्यक्ष राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला विवेक भाटिया ने बताया कि जिला बिलासपुर प्रशासन एवं फोर एक्सिस एविएशन के संयोजन से इस परिकल्पना को साकार किया जा सका है। चौपर में 101 वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी किरपा राम और 96 वर्षीय सुखराम ने प्रथम उड़ान भरी। इसके लिए पंजाब नेशनल बैंक ने दो टिकटें प्रायोजित की हैं। हेलीकॉप्टर उड़ान को लेकर लोगों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रात: 10 बजे से ही चौपर की उड़ान के लिए भीड़ जमा हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed