फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री अपने घर में मनाएंगे लोहड़ी पर्व

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री अपने घर में मनाएंगे लोहड़ी पर्व

Fri, 12 Jan 2018 11:16 PM IST
Updated Fri, 12 Jan 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री अपने घर में मनाएंगे लोहड़ी पर्व
बिलासपुर। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा लोहड़ी पर्व अपने घर में मनाएंगे। लोहड़ी मनाने के लिए वह शनिवार रात विजयपुर पहुंचेंगे। रविवार को मकर संक्रांति के दिन वह दिनभर घर में ही मौजूद रहेंगे। सोमवार सुबह दिल्ली रवाना हो जाएंगे। हिमाचल में भाजपा सरकार के गठन के बाद वह नए साल में पहली बार अपने गृह जिला में आ रहे हैं। ऐसे में लोहड़ी के बहाने उनके घर कई नेताओं का जमावड़ा लगने की उम्मीद है।
विज्ञापन

केंद्रीय राजनीति और स्वास्थ्य जैसे अहम मंत्रालय के कामकाज की व्यस्तता के बावजूद जेपी नड्डा अमूमन हर त्योहार अपने घर में ही मनाते हैं। व्यस्त शेड्यूल से समय निकालकर वह विजयपुर स्थित अपने आवास में परिजनों और अन्य शुभचिंतकों के साथ त्योहारों की खुशियां साझा करते हैं। विधानसभा चुनाव प्रचार के समय वह काफी समय तक हिमाचल में ही रहे। उन्होंने जयराम ठाकुर की अगुवाई में हिमाचल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थिति दर्ज कराई। लेकिन व्यस्तता के चलते उन्हें शिमला से ही वापस लौटना पड़ा। जिला भाजपा सचिव एवं जेपी नड्डा के मीडिया प्रभारी स्वदेश ठाकुर ने बताया कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री शनिवार देर शाम विजयपुर अपने घर पहुंचेंगे। रविवार को मकर संक्रांति पर्व पर वह दिनभर अपने घर में ही रहेंगे। सोमवार को दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed