फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   13 villages of Ghumarwin will get ample water from Pehadwin Irrigation Scheme.

Bilaspur News: पेहड़वीं सिंचाई योजना से घुमारवीं के 13 गांवों को मिलेगा भरपूर पानी

Sun, 11 Feb 2024 11:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Feb 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
13 villages of Ghumarwin will get ample water from Pehadwin Irrigation Scheme.
बिलासपुर। घुमारवीं विधानसभा की ग्राम पंचायत आवारी खलीणी के पेहड़वीं में बन रही कृषि सिंचाई योजना से चार पंचायतों के 13 गांवों को भरपूर पानी मिलेगा। योजना का निर्माण जोरों से चल रहा है और अभी तक 40 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। आगामी डेढ़ साल में निर्माण कार्य पूरा होने की संभावना है। योजना पर करीब 15.50 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। योजना के पूरा होने के बाद क्षेत्र के किसानों को पानी के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। किसान तीन फसलें उन्हीं खेतों से ले सकेंगे, जिनसे अब तक पानी के अभाव में दो फसलें लेते आ रहे हैं। ऐसे में किसानों की खुशहाली तय है। योजना का निर्माण नाबार्ड की सहायता से किया जा रहा है। सिंचाई योजना के बनने से चार पंचायतों आवारी खलीनी, बकरोआ, औहर, पनौल के 13 गांवों पेहडवीं, आवारी खलिणी, घुमाणी, नाल्टी, सनौर, मझौन, औहर, पल्थी, बकरोआ, मझासू, भजवाणी, बागठेडु़ और दरियाना के किसानों को कृषि के लिए भरपूर पानी मिलेगा। सिंचाई योजना में कंदरौर पुल के समीप से गोबिंद सागर झील से पानी उठाया जाएगा। योजना में मेन राइजिंग में 250 एमएम व्यास की दो हजार मीटर पाइप लाइन और 300 एमएम व्यास की 2,150 मीटर पाइप लाइन डाली जाएगी। उधर, सहायक अभियंता घुमारवीं मस्तराम चौहान ने बताया कि योजना का 40 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। करीब डेढ़ साल में काम पूरा होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed