{"_id":"65f441b4df6a3284b80b634e","slug":"12th-class-students-gave-biology-exam-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-114614-2024-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: 12वीं के विद्यार्थियों ने दी जीव विज्ञान की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: 12वीं के विद्यार्थियों ने दी जीव विज्ञान की परीक्षा
विज्ञापन
-परीक्षा में नहीं आया कोई भी नकल का मामला
-उड़न दस्तों ने किया परीक्षा केंद्राें का निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की शुक्रवार को 12वीं के विद्यार्थियों ने जीव विज्ञान की परीक्षा दी। परीक्षा में कोई भी नकल का मामला सामने नहीं आया है। उड़न दस्तों ने कई स्कूलों का निरीक्षण किया और सीसीटीवी फुटेज चेक की।
परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में हुई। परीक्षा सुबह 8:45 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित हुई। परीक्षा केंद्र में नियमानुसार विद्यार्थियों के बैग, मोबाइल समेत अन्य सामग्री बाहर रखवाई गई। जीव विज्ञान विषय का पेपर 60 अंक का आया था। परीक्षा केंद्र से बाहर निकालने के बाद विद्यार्थी खुश दिखे। इस दौरान विद्यार्थी एक-दूसरे से और अध्यापकों से चर्चा करते नजर आए। विद्यार्थियों ने कहा कि पेपर बहुत अच्छा हुआ। एसडीएम और शिक्षा विभाग के उड़नदस्तों ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भराड़ी, राधा-कृष्णा पब्लिक स्कूल घंडालवीं, घागस, कंदरौर, कन्या पाठशाला बिलासपुर, बाल पाठशाला बिलासपुर सहित अन्य स्कूलों का औचक निरीक्षण किया।