फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   125 children of state registered in Chief Minister Sukh Ashray

Bilaspur News: मुख्यमंत्री सुख आश्रय में 125 चिल्ड्रन ऑफ स्टेट पंजीकृत

Sun, 26 Nov 2023 05:17 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Nov 2023 05:17 PM IST
विज्ञापन
125 children of state registered in Chief Minister Sukh Ashray
- योजना के तहत दी जा रही विभिन्न सुविधाएं
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के तहत जिले में 125 चिल्ड्रन ऑफ स्टेट पंजीकृत हैं। इन सभी को इस योजना के तहत मिलने वाले लाभ दिए जा रहे हैं। इसमें 18 से 27 साल के युवा शामिल हैं।

सुख आश्रय योजना में 18 वर्ष के जो युवा शामिल हैं, उन्हें महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के तहत मिलने वाली योजनाओं का लाभ मिल रहा है। इस योजना के तहत जिले में दो युवा उच्चतर शिक्षा के लिए पंजीकृत हैं और एक कोचिंग ले रहा है। एक युवक को विवाह अनुदान के तहत सहायता राशि प्रदान की गई है। वहीं एक युवक को अपना कारोबार करने के लिए दो लाख रुपये की राशि उपलब्ध करवाई गई है। इस योजना के तहत पंजीकृत दो चिल्ड्रन ऑफ स्टेट को लैपटॉप दिए गए हैं। जिला कार्यक्रम अधिकारी हरीश मिश्रा ने बताया कि मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के तहत जिले में 125 चिल्ड्रन ऑफ स्टेट पंजीकृत हैं। इन सभी को प्रदेश सरकार द्वारा दी जा रही विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed