{"_id":"67bc7a9e32f14ed3b200f63d","slug":"124-teachers-of-the-district-gave-the-baseline-assessment-exam-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-132688-2025-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: जिले के 124 शिक्षकों ने दी बेसलाइन असेसमेंट परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: जिले के 124 शिक्षकों ने दी बेसलाइन असेसमेंट परीक्षा
Mon, 24 Feb 2025 11:22 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Mon, 24 Feb 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) जुखाला में ऑनलाइन माध्यम से अध्यापकों की बेसलाइन परीक्षा करवाई गई। इस परीक्षा में जिले के 124 शिक्षकों ने भाग लिया।
इसका आयोजन एनजीओ कॉन्वे जीनियस के सौजन्य से किया गया। सतत समग्र मूल्यांकन बेसलाइन असेसमेंट के तहत यह परीक्षा कराई गई। यह परीक्षा तीन बैच में कराई गई। पहले बैच की परीक्षा सुबह 10:30 बजे से 11:30 बजे तक हुई, जिसमें 52 शिक्षकों ने भाग लिया। दूसरे बैच की परीक्षा दोपहर 12:00 बजे से 1:00 बजे तक हुई, जिसमें 52 शिक्षकों ने हिस्सा लिया। तीसरा बैच दोपहर 1:30 बजे से 2:30 बजे तक हुआ, जिसमें 20 शिक्षकों ने भाग लिया। यह शिक्षकों के ज्ञान को अंतर की पहचान करने के लिए मूल्यांकन किया गया। शिक्षकों के बीच ज्ञान के अंतर और आम गलतफहमियों की पहचान करके सरकार शिक्षकों की विशिष्ट आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम और सहायता सामग्री तैयार करने की योजना है।