फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   जिले में 8531 आवेदकों को करना होगा अभी गैस कनेक्शन के लिए इंतजार

जिले में 8531 आवेदकों को करना होगा अभी गैस कनेक्शन के लिए इंतजार

Mon, 04 Feb 2019 11:11 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Feb 2019 11:11 PM IST
विज्ञापन
जिले में 8531 आवेदकों को करना होगा अभी गैस कनेक्शन के लिए इंतजार

विज्ञापन
8531 आवेदकों को करना होगा अभी गैस कनेक्शन के लिए इंतजार

गोपाल शर्मा
जुखाला(बिलासपुर)। जिला में गृहिणी योजना के तहत अभी 8531 आवेदकों को रसोई गैस कनेक्शन के लिए इंतजार करना होगा। जिला में अभी केवल तीन हजार आवेदकों के आवेदन स्वीकार किए गए हैं जिन्हें गृहिणी सुविधा योजना के तहत रसोई गैस के कनेक्शन दिए जा रहे हैं। हालांकि इससे पूर्व में भी 1969 लोगों को इस सुविधा का लाभ मिल चुका है। खबर की पुष्टि जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक प्रताप चौहान ने की है।
उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार की ओर से प्रायोजित गृहिणी सुविधा योजना के तहत जिला की 151 पंचायतों से रसोई गैस से महरूम लोगों को राज्य सरकार ने गृहिणी सुविधा योजना के तहत आवेदन मांगे थे। इस योजना के तहत मुफ्त में रसोई गैस दी जानी है। इसके अलावा केंद्र सरकार की उज्ज्वला योजना भी है उसमें भी मुफ्त में गैस कनेक्शन दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

जिला बिलासपुर में अभी तक गृहिणी सुविधा योजना के तहत 13500 आवेदन आए थे, जिसमें 1969 गैस कनेक्शन पहले बांटे जा चुके हैं। इसके अलावा अब 3000 आवेदनों को फिर से स्वीकृति मिल गई है लेकिन अब शेष 8531 आवेदकों को अभी मुफ्त रसोई गैस कनेक्शन के लिए इंतजार करना होगा। संबंधित विभाग का कहना है कि आवेदनों में गरीबी रेखा से नीचे, अपंग, विधवा, अनुसूचित जाति आदि के आवेदकों को प्राथमिकता दी जा रही है ताकि उक्त लोगों को किसी प्रकार की परेशानियों से दो चार न होना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक प्रताप चौहान ने बताया कि 3000 आवेदकों को निशुल्क रसोई गैस कनेक्शन के लिए मंजूरी मिल चुकी है। जबकि शेष आवेदकों को भी सरकार की ओर से जल्द कनेक्शन दिए जाएंगे।
-----------------------
....जारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed