{"_id":"5bfed265bdec22416175a2f6","slug":"121543426661-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंपिंग साइड के कूड़े से गोबिंद सागर झील हो रही गंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डंपिंग साइड के कूड़े से गोबिंद सागर झील हो रही गंदी
Updated Wed, 28 Nov 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। बीबीएमबी अब जल्द ही नगर परिषद बिलासपुर को नोटिस जारी करने जा रही है। बुधवार को बीबीएमबी सहित पर्यटन विभाग की टीम ने नप की डंपिंग साइट खैरियां का दौरा किया। इस दौरान टीम ने पाया कि नगर परिषद की डंपिंग साइट से निकली सारी गंदगी गोबिंद सागर झील में जाकर मिल रही है जिससे सारी झील प्रभावित हो रही है।
टीम ने मौके पर जाकर निर्णय लिया कि वह जल्द ही नगर परिषद को अलग से डंपिंग साइट बनाने को लेकर एक पत्र जारी करेगी और उन्हें झील को गंदा करने पर एक नोटिस भी जारी करेगी ताकि भविष्य में नप ऐसी हरकत न करे।
बता दें कि खैरियां डंपिंग साइट को लेकर हमेशा विवाद होता नजर आया है क्योंकि यहां के स्थानीय ग्रामीणों ने आपत्ति जाहिर की है कि डंपिंग साइट का कुछ हिस्सा उनका है और नप द्वारा कूड़े को आग लगाने से उसका सारा जहरीला धुआं उनके घरों में जाकर घुसता है जिससे उन्हें हृदय की बीमारी का भय बना हुआ है। वहीं, एक बार तो यह समय भी आ गया था कि ग्रामीणों ने नप की डंपिंग साइट के गेट पर ताला लगा दिया था जिसके चलते मौके पर सदर एसडीएम ने पहुंचकर वह ताला खुलवाया था।
विज्ञापन
इस दौरान इन सभी समस्याओं को देखते हुए बीबीएमबी नगर परिषद को नोटिस पत्र जारी करने जा रही है ताकि झील सहित यहां के लोगों को कोई परेशानी न हो।
-------------
डंपिंग साइड का किया है दौरा
डंपिंग साइट का दौरा किया गया है। बीबीएमबी जल्द ही नप को नोटिस जारी करने जा रही है। नप के कूड़े से गोबिंद सागर झील गंदी हो रही है।
वीके गर्ग, एक्सईएन, आरएम एंड एसआर (बीबीएमबी)
--------------
-----------